इंदौर में नवलखा चौराहे वाले वायरल वीडियो की कहानी, आरोपी लड़का गिरफ्तार

Updesh Awasthee
इंदौर, 19 अप्रैल 2026
: नवलखा चौराहा इंदौर का वह वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, अब उसकी पूरी कहानी सामने आ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर दिया गया है। पीड़िता ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Indore Viral Video: The Real Story Behind Navlakha Square Clip Explained

जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को मयूर नगर, मुसाखेड़ी निवासी सीमा चौहान (28) ने शिकायत दर्ज कराई कि रुपए के विवाद को लेकर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद युवक ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोपी राहुल का आरोप है कि युवती उसके पैसे नहीं लौटा रही थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवती को बचाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे थाने भेजा गया। 

महिला की रिपोर्ट पर भंवरकुआ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 428/2026 धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया।

मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संतोष दूधी ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी आधार पर आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी भी मांगी है। फिलहाल उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!