भोपाल की बंसल बिल्डिंग में हादसा, 73 वर्षीय मजदूर महिला की मौत, सिक्योरिटी का कोई प्रबंध नहीं था

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 अप्रैल 2026:
राजधानी के सबसे बड़े कारोबारी बंसल ग्रुप की बंसल बिल्डिंग से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 73 वर्ष थी, इसके बावजूद उसे मजदूरी पर लगाया गया था। सुरक्षा की कोई इंतजाम नहीं थे। अब मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और लोकल पुलिस स्टेशन बंसल बिल्डिंग वालों का सपोर्ट कर रहा है। 

Fatal Accident at Bansal Building in Bhopal Claims Life of Elderly Woman Worker

महिला का नाम, ईश्वरिया रिवार उर्फ तारा बाई, उम्र 73 वर्ष बताई गई है। हादसे के समय वे दीवारों की तराई कर रही थीं। हादसा रविवार को करीब 12 बजे हुआ। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रानी कमलापति जीआरपी के थाना प्रभारी एम. एस. सोमवंशी ने बताया कि महिला कई सालों से वहां काम कर रही थी। घटना के समय वह ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रही थी, तभी अचानक फिसलकर गिर गई। 

इस प्रकार लोकल पुलिस स्टेशन, पूरी घटना को प्राकृतिक और महिला की गलती से हुआ एक्सीडेंट बता रही है जबकि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (रोजगार का विनियमन और सेवा शर्तें) अधिनियम, 1996 (The Building and Other Construction Workers (RE&CS) Act, 1996) के तहत मजदूरों की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी भवन निर्माता की है। ठेकेदार भी बराबर से जिम्मेदार माना जाता है लेकिन ठेकेदार के कारण भवन निर्माता की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।

बंसल बिल्डिंग में मजदूरों की सुरक्षा की कोई इंतजाम नहीं

वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। उनके अनुसार, मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो सुरक्षा जाली लगी है और न ही अन्य जरूरी सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!