Google Chrome तुरंत अपडेट करने की सलाह, क्योंकि दो बड़े खतरे मंडरा रहे हैं

Updesh Awasthee
कैलिफोर्निया, 16 मार्च 2026
: गूगल ने Chrome यूजर्स के लिए एक इमरजेंसी अपडेट जारी किया है। कहा है कि वह अपने क्रोम ब्राउज़र को तुरंत अपडेट करें नहीं तो आपके लैपटॉप या कंप्यूटर का कंट्रोल हजारों किलोमीटर दूर बैठे किसी व्यक्ति के हाथ में जा सकता है और वह आपके लैपटॉप या कंप्यूटर को आपकी जानकारी और मर्जी के बिना ऑपरेट कर सकता है। 

Urgent Warning for Google Chrome Users: Update Browser Now to Avoid Two Big Risks

गूगल ने बताया कि उसने बहुत तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए क्रोम ब्राउजर में दो उच्च-गंभीरता (high-severity) वाली 'जीरो-डे' खामियों को ठीक किया गया है। यह कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि Common Vulnerability Scoring System (कॉमन वल्नरेबिलिटी स्कोरिंग सिस्टम) में इसे 8.8/10 स्कोर किया गया है। यहां 10/10 का मतलब है सबसे खतरनाक। गूगल क्रोम में इस गड़बड़ी के कारण कोई भी साइबर अपराधी एक सामान्य से HTML पेज के माध्यम से आपकी मेमोरी तक पहुंच सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं आपके ब्राउज़र में उसका कोड चलने लगेगा। इसके अलावा वह आपके सेंड बॉक्स में मनमाना Code सेट कर सकता है। मतलब जैसे ही आप किसी को ईमेल करेंगे और आपका ईमेल दूसरा व्यक्ति ओपन करेगा, उसका कंप्यूटर सिस्टम भी कंप्रोमाइज हो जाएगा। आप अपना लैपटॉप या कंप्यूटर स्वयं ऑपरेट कर रहे होंगे लेकिन उसका कंट्रोल किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में होगा, और वह आपके कंप्यूटर में क्या कर सकता है, यह अनुमान आप खुद लगा सकते हैं क्योंकि आपको पता है कि आपके कंप्यूटर में कितने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट, फोटो वीडियो और अन्य जानकारियां हैं। 

CISA की चेतावनी और टाइम लिमिट

अमेरिकी साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी (CISA) ने 13 मार्च, 2026 को इन दोनों खामियों को अपने 'ज्ञात शोषित कमजोरियों' (Known Exploited Vulnerabilities - KEV) कैटलॉग में शामिल किया है। संघीय नागरिक कार्यकारी शाखा (FCEB) की एजेंसियों को इन सुरक्षा खामियों को 27 मार्च, 2026 तक ठीक करने का निर्देश दिया गया है। 

खतरे से बचने के लिए Google Chrome अपडेट करने का तरीका

  • क्रोम के ऊपरी दाएं कोने में 'तीन डॉट्स' (More) पर क्लिक करें।
  • Help > About Google Chrome पर जाएं।
  • अपडेट डाउनलोड होने के बाद ब्राउज़र को Relaunch करें। 
यदि आपके गूगल क्रोम में ऑटो अपडेट चालू है और आप अपने ब्राउज़र को नियमित रूप से रीस्टार्ट करते रहते हैं तो फिर आपको कुछ भी नया करने की जरूरत नहीं है। 

Windows, macOS और Linux वालों को सबसे ज्यादा खतरा 

गूगल ने यह इमरजेंसी अपडेट विंडोज और मैक (Windows & macOS): संस्करण 146.0.7680.75/76
एवं लिनक्स (Linux): संस्करण 146.0.7680.75 वालों के लिए जारी किए हैं, क्योंकि अब तक की जांच में पाया गया है कि उपरोक्त तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्यूटर सबसे ज्यादा रिस्क में है। माइक्रोसॉफ्ट एज, ब्रेव, ओपेरा और विवाल्डी जैसे अन्य क्रोमियम-आधारित ब्राउज़र का उपयोग करने वाले लोगों के लिए सिक्योरिटी अपडेट जल्द ही प्राप्त होगा। सलाह दी गई है कि वे अपडेट उपलब्ध होते ही उन्हें लागू करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!