कैलिफोर्निया, 16 मार्च 2026 : एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल की तरफ से एक शानदार अपडेट आ रहा है। इसके कारण AI के साथ आपका संबंध और अधिक मजबूत हो जाएगा। सिर्फ एक Tap करते ही आपको सारी पुरानी बातों की जानकारी मिल जाएगी। आपको कुछ भी याद रखने की जरूरत नहीं होगी। AI न केवल आपका असिस्टेंट और सलाहकार है बल्कि अब आपकी बातों को याद भी रखता है और तत्काल बता देता है।
You Will Love, Google’s Latest AI Update for Android Smartphones
गूगल सर्च ने अपने एंड्रॉइड ऐप में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 'AI मोड' (AI Mode) की हिस्ट्री तक पहुंचने को बेहद आसान और सुविधाजनक बना दिया है। गूगल ऐप के होम टैब (डिस्कवर फीड) में सभी पुराने Labs को हटा दिया गया है और उनकी जगह AI मोड हिस्ट्री का बटन लगा दिया गया है। इस बटन का डिजाइन भी बदल दिया गया है। पहले यह गोल था अब लाइनों में दिखाई देता है। इसकी मदद से आप अपनी AI chats का Quick Access प्राप्त कर सकेंगे। AI के साथ आपके द्वारा की गई सारी बातचीत लिस्ट स्लाइड के रूप में आपके सामने आ जाएगी।
AI मोड के होमपेज का इंटरफ़ेस बदला
AI मोड के होमपेज को भी थोड़ा बदला गया है। अब हिस्ट्री आइकन बाईं ओर दिखाई देता है, जबकि पुराने 'बैक बटन' की जगह दाईं ओर एक 'डाउन शेवरॉन' आइकन (नीचे की ओर इशारा करने वाला तीर) लगा दिया गया है। 'सर्च लैब्स' का उपयोग करने वालों के लिए थोड़ी निराशाजनक खबर है कि Search Labs को अब मुख्य फीड से हटाकर अकाउंट मेनू में 'सेटिंग्स' के ठीक नीचे पहले स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। यहाँ से यूजर्स नए प्रयोगों (experiments) को देख सकते हैं या उनसे बाहर निकल सकते हैं।
यह नया अपडेट एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बीटा वर्जन 17.9 में रोल आउट होना शुरू हो गया है। जल्दी ही या अपडेट सबको मिल जाएगा।

.webp)