लो जी, श्रीमंत महाराज साहब को पता ही नहीं उनके लोकसभा क्षेत्र से कितने युवा UPSC में सफल हुए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 6 मार्च 2026:
श्रीमंत महाराज साहब, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के एक फेमस पॉलिटिकल फिगर हैं परंतु उनकी पॉलिटिक्स एक पॉलिटिशियन की कम एक सेलिब्रिटी जैसी ज्यादा होती है। UPSC परीक्षा में इस बार गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के युवाओं ने परचम लहरा दिया, लेकिन श्रीमंत महाराज साहब को पता ही नहीं है। 

Jyotiraditya Scindia Doesn’t Know UPSC Success Count in His Constituency

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने UPSC परीक्षा परिणाम घोषित होने के लगभग 7 घंटे बाद सफल उम्मीदवारों के लिए शुभकामना संदेश पोस्ट किया। वह भी आधा अधूरा। बाकी सब की तो बात छोड़ दीजिए। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से सफल होने वाले सभी युवाओं को शुभकामना नहीं दी। ऐसा लगता है जैसे उनके पास जानकारी ही नहीं थी, जबकि डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर सब कुछ उपलब्ध है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में केवल अशोकनगर के चितवन जैन, गुना की देवांगी मीणा और शिवपुरी के भूपेन्द्र धाकड़ के नाम का उल्लेख किया है। चलिए हम आपको बता देते हैं कि, गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कुल कितने उम्मीदवार सफल हुए हैं:- 

गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सफल उम्मीदवारों की लिस्ट

गुना जिले से 2 उम्मीदवार सफल हुए हैं: 
  • देवांगी मीणा (कुंभराज, गुना) - ऑल इंडिया रैंक 236 (IAS में चयनित; पिछली बार IRS थीं, इस बार रैंक सुधारकर IAS बनीं)।
  • नीरज निश्चल (गुना में पदस्थ SDO फॉरेस्ट) - ऑल इंडिया रैंक 241 (IAS में चयनित)।
अशोकनगर जिले से 1 उम्मीदवार सफल हुआ है: 
चितवन जैन - ऑल इंडिया रैंक 17 (टॉप-20 में जगह, IAS बनने की संभावना; तीसरे प्रयास में सफलता)।

शिवपुरी जिले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है

शिवपुरी जिले के 5 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक हासिल की: 
  1. कृष्णा गोयल - रैंक 300
  2. हर्ष जैन - रैंक 412
  3. भूपेंद्र धाकड़ - रैंक 494
  4. दीपक कोरकू - रैंक 563 (IPS में चयनित)
  5. उज्ज्वल जैन - रैंक 797

एक सांसद इसके समर्थक, लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में मौजूद हैं, यदि उसका इनफॉरमेशन नेटवर्क इतना कमजोर है, तो संसद की सक्रियता पर सवाल उठाया जाना चाहिए। बात छोटी सी है, परंतु हल्की नहीं है। जिस सांसद का ऑफिस जनता की गतिविधियों से अपडेट नहीं रहता, वह सांसद बड़ा तो हो सकता है लेकिन मजबूत नहीं हो सकता। 

रिजल्ट जारी होने के 7 घंटे बाद, सिंधिया का आधा अधूरा शुभकामना संदेश

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!