Google का नया AI Image Generator, फ्लैशलाइट की स्पीड से काम करता है

Updesh Awasthee
टेक्नोलॉजी न्यूज़ डिपार्मेंट, 7 मार्च 2026
: ChatGPT से एक बार झटका खाने के बाद AI की दुनिया में Google ने जो दौड़ लगाना शुरू किया है, तो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। Google का AI Image Generator - Nano Banana पहले से ही एकदम मस्त टूल था। गूगल ने उसके नए मॉडल Nano Banana 2 को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। गूगल के इंजीनियर दावा करते हैं कि, यह मॉडल बिजली जैसी तेज़ 'फ्लैश' स्पीड से काम करता है। 

Google Launches New AI Image Generator That Works at Flashlight Speed

मार्केट में इसको "Gemini 3.1 Flash Image" के नाम से पुकारा जा रहा है। Nano Banana Pro की तुलना में यह काफी तेज गति से काम करता है। इमेज जनरेट करने के लिए यह आपके निर्देशों का सबसे सटीक पालन करता है। इसकी मदद से आप पलक झपकते ही अपनी इमेज को जनरेट कर सकते हैं और रीजेनरेट कर सकते हैं। Naina Raisinghani (Product Manager, Google DeepMind) ने बताया कि, इस मॉडल की सबसे बड़ी खास बात इसका एडवांस वर्ल्ड नॉलेज है। यह gemini के विशाल नॉलेज बेस के अलावा वेब सर्च से मिलने वाली रियल टाइम जानकारी का उपयोग करता है। इसके कारण यह इन्फोग्राफिक्स, डायग्राम और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन को बहुत सटीकता से बना सकता है। 

Pro मॉडल में Text लिखने की प्रॉब्लम थी। कोई ना कोई गड़बड़ी कर देता था लेकिन यह नया मॉडल इमेज के अंदर बिल्कुल सही Text लिखने और इसका ट्रांसलेशन करने में सक्षम है। इसके कारण मार्केटिंग और ग्रीटिंग कार्ड इंडस्ट्री पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। भारत में लाखों लोग इमेज पर एक संदेश लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। उनके लिए भी NB2 बड़ा फायदेमंद होगा। 

क्रिएटिव कंट्रोल और Consistency

गूगल ने क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए कई नए फीचर्स जोड़े हैं: 
  • अब आप एक ही वर्कफ़्लो में अधिकतम 5 Characters और 14 Objects का उपयोग कर सकते हैं। इसके कारण आप आसानी से कोई भी कहानी कह सकते हैं या स्टोरी बोर्ड बना सकते हैं। 
  • सबसे मस्त बात यह है कि, यह मॉडल 512px से लेकर 4K रेजोल्यूशन तक की इमेजेस जेनरेट कर सकता है। इसमें लाइटिंग, टेक्सचर और बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • Nb2 को आप कितना भी Complex Prompts दे दीजिए। वह आपके निर्देशक को समझेगा और बिल्कुल वैसे ही इमेज जनरेट करके देखा जैसी अपने कल्पना की है। 

Google Nb2 उपयोग करने के लिए कहां मिलेगा

नैनो बनाना 2 को गूगल के विभिन्न उत्पादों में रोल आउट किया जा रहा है:
  • Gemini App: यह अब जेमिनी ऐप में डिफॉल्ट मॉडल के रूप में काम करेगा।
  • Google Search: एआई मोड और गूगल लेंस के माध्यम से 141 देशों और 8 नई भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • Google Ads और Flow: विज्ञापन बनाने और 'Flow' प्लेटफॉर्म पर भी इसका उपयोग किया जा सकेगा, जहाँ यह 'जीरो क्रेडिट्स' पर उपलब्ध है।

Safety & Provenance

एआई द्वारा बनाई गई तस्वीरों की पहचान करने के लिए गूगल ने अपनी SynthID तकनीक को और मजबूत किया है। अब इसमें C2PA कंटेंट क्रेडेंशियल्स का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह पता लगाना आसान होगा कि किसी इमेज को बनाने में एआई का उपयोग किस तरह किया गया है। 
रिपोर्ट के मुताबिक, जेमिनी ऐप में SynthID फीचर का उपयोग अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार किया जा चुका है।

गूगल डीपमाइंड की प्रोडक्ट मैनेजर नैना रायसिंघानी के अनुसार, नैनो बनाना 2 उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन टूल है जो तेज़ी से काम करना चाहते हैं और साथ ही हाई-क्वालिटी परिणाम भी चाहते हैं।

टेक जगत की ऐसी ही अन्य ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहिए। कृपया हमको गूगल न्यूज़ पर फॉलो कीजिए। सोशल मीडिया पर कनेक्ट रही है और सुपर फास्ट अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब कीजिए सभी लिंक नीचे दिए गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!