सागर, 21 मार्च 2026 : गढ़ाकोटा रोड पर चलती CAR में आग लग जाने का एक डाउटफुल मामला सामने आया है। कार में टोटल चार लोग सवार थे। इसमें से डॉक्टर की पत्नी जल गई, उसकी वहीं पर मौत हो गई जबकि डाक्टर समेत उसके दोनों साथियों को खरोच तक नहीं आई। डॉक्टर ने पहले बताया की पत्नी को हार्ट अटैक आया है, फिर बताया ट्रक से एक्सीडेंट हो गया, लास्ट में बताया कि कार में आग लग गई। जली हुई कार सड़क के किनारे मिली है।
घटना का विवरण जैसा डॉक्टर नीलेश कुर्मी ने बताया
घटना मध्यप्रदेश के सागर जिले में शनिवार की सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश कुर्मी (उम्र 42 वर्ष) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी और क्लीनिक के दो स्टाफ के साथ सागर जा रहे थे। उन्होंने घर वालों को बताया था की सीमा को हार्ट अटैक आया है और इलाज करवाने के लिए सागर जा रहे हैं। इसीलिए क्लीनिक से दो स्टाफ भी साथ लिया था। डॉक्टर नीलेश ने बताया कि गढ़ाकोटा रोड पर कार के अगले हिस्से से आग लगनी शुरू हुई। सीमा कुर्मी पीछे की सीट पर बैठी थीं और बदहवास हालत में थीं। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सीमा का शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
डाउटफुल क्या है
- घटना के बाद कार के ड्राइवर साइड के दोनों दरवाजे अंदर से लॉक पाए गए। फिर तीन लोग बाहर कैसे निकाले। कम से कम एक व्यक्ति को आग से झुलस जाना चाहिए था।
- डॉक्टर पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आए। उनके हाथों के बाल भी नहीं जले जबकि डॉक्टर के हिसाब से इतनी तेज आग लगी थी कि उनको, अपनी पत्नी को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला।
- घटनास्थल पर एक्सीडेंट का कोई निशान नहीं मिला।
- कार सड़क पर नहीं बल्कि सड़क के किनारे मिली, जबकि डॉक्टर का कहना है की चलती कार में आग लग गई थी।
- इस घटना का कोई प्रत्यक्ष दर्शी नहीं है।
- सीमा कुर्मी के जीजाजी श्री राजेश पटेल का कहना है कि उनके पास डॉक्टर नीलेश का फोन आया था। निलेश ने बताया था कि ट्रक से टक्कर हो गई है। बाद में बोला की आग लग गई है।
डॉक्टर निलेश कुर्मी को हिरासत में लिया गया
थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार में CNG किट लगी हुई थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक टीम (FSL) ने मौके पर पहुंचकर कार के अवशेषों की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि सानौधा थाने में डॉ. नीलेश कुर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल तीन लोगों से पूछताछ जारी है।

.webp)