पुलिस अधिकारियों को साक्ष्य एकत्र करने के दौरान विशेष सावधानिया रखने की आवश्यकता हैं: कार्यशाला

Updesh Awasthee
नीमच, 16 मार्च 2026
: प्रत्येक आपराधिक प्रकरण में अनुसंधान करते हुवे साक्ष्य एकत्र करने के दौरान पुलिस अधिकारियों को विशेष सावधानिया रखने की आवश्यकता हैं और इस दौरान उन्हें समय - समय पर मार्गदर्शन करने हेतु अभियोजन अधिकारियों का भी दायित्व हैं कि अनुसंधान के दौरान कोई त्रुटि न रहे इस पर वे समय–समय पर पुलिस अधिकारियों को सलाह देते रहें । उक्त विचार विशेष न्यायाधीश पॉक्सों अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने अभियोजन अधिकारियों की दक्षता संवर्धन हेतु आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किये।

One-Day Workshop for Prosecution Officers of Neemuch District

अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु एवं ज्ञान संवर्धन हेतु प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश अभियोजन संचालनालय के संचालक श्री बी. एल. प्रजापति के निर्देशन में एवं प्रभारी संयुक्त संचालक श्री रामेश्वर कुमरे के मार्गदर्शन में नीमच जिले के अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार 15 मार्च को जिला मुख्यालय होटल श्रेष्ठा पैराडाइज में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक अभियोजन श्री जगदीश चौहान ने की। कार्यक्रम में जिले के समस्त अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को संबोधित करते हुवे श्री सिसौदिया ने इस प्रकार की कार्यशालाओं के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बताई और कहा की इस प्रकार की कार्यशालओं के आयोजन से एक ओर जहाँ हमे अपनी कमी को सुधारने का अवसर मिलता हैं वहीं दूसरी और व्यवसायिक ज्ञान में भी वृद्धि होती हैं।

Police Officers Need Special Caution While Collecting Evidence : Special Judge Mrs. Rashmi Mishra

कार्यशाला का विषय पॉक्सों अधिनियम एवं महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध अपराधों को लेकर व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सों अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुवे पॉक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी ओर महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध अपराध के अनुसंधान के दौरान किस प्रकार की सावधानिया बरती जानी चाहिए इस बारे में भी अधिकारियों को बताया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी ने दिया व कार्यक्रम का संचालन अभियोजन अधिकारी श्री पारस मित्तल द्वारा किया व सभी का आभार प्रदर्शन अभियोजन अधिकारी श्री अजय वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिले के अभियोजन अधिकारीगण जिनमें श्री सुखराम गरवाल, श्री विपिन मण्डलोई, श्रीमती कीर्ती शर्मा, श्री अरविंद थापक, श्री राजेन्द्र नायक एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अभियोजन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: रितेश कुमार सोमपुरा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!