प्रधानमंत्री मोदी की नेशन फर्स्ट की सोच और समर्पण से हमें प्रेरणा मिलती है: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 मार्च 2026
: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से हमें प्रेरणा मिलती है। बिना कोई अवकाश लिए लगातार 24 वर्षों से देश और देशवासियों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना कोई बिरला ही कर सकता है। आज प्रधानमंत्री जी का जीवन और समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए एक आदर्श उदाहरण बन चुका है।’ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में सबसे अधिक समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कही।

PM Modi’s ‘Nation First’ Vision Inspires Us: MP CM Dr Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक ऐसा मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसकी नींव राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण पर टिकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब, युवा, किसान, महिला सहित देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी सतत रूप से बिना रुके कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा को ऊंचाइयां मिली हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत देश ही नहीं समूचे विश्व में लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ रहा है। एक राजनेता के तौर पर आज प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर विश्व में सबसे अधिक फॉलोवर्स हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री जी पर जनता का स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

डॉ. यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये दिन सुशासन, निष्ठा और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाते हैं। पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अतुलनीय सेवाएं दी और अब वे प्रधानमंत्री के रूप में देश को सर्वोच्च मानते हुए जनकल्याण में जुटे हैं। देश को गौरव को सम्मान दिलाने की उनकी यह सेवा सभी के लिए अनुकरणीय है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार 8931 दिन सरकार प्रमुख रहते हुए, पहले लगातार गुजरात का सीएम और फिर भारत का पीएम रहने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के शासन करने का रिकॉर्ड तोड़ा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!