भोपाल, 23 मार्च 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने आज ग्वालियर चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश कार्यालय से एक बड़ा मैसेज दिया है। पॉलिटिकल क्रिटिक की लैंग्वेज में बोले तो खुद को ग्वालियर चंबल का सर्वोच्च नेता मानने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्पष्ट मैसेज दे दिया है कि पार्टी, शक्ति के संतुलन में विश्वास रखती है और सिंधिया को ग्वालियर से खदेड़ने वाले श्री जयभान सिंह पवैया के साथ खड़ी है।
Message to Scindia in Gwalior: Party Stands with Pawaiya, Power Balance in Focus
भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह-प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। यह बड़ी खबर नहीं है, नियुक्ति हुई है तो पद भी ग्रहण करना ही था लेकिन बड़ी खबर यह है कि, इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, उनको प्रोत्साहित करने के लिए भोपाल आए।
राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद एक सरकारी पद होता है लेकिन पदभार ग्रहण करने से पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में श्री पवैया का जबरदस्त स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निशांत खरे, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, श्री राघवेन्द्र गौतम, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, श्री वैभव पंवार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस प्रकार सुनिश्चित किया गया कि केवल राष्ट्रीय नेतृत्व ही नहीं बल्कि, प्रदेश स्तर और ग्वालियर चंबल संभाग से आने वाले पदाधिकारी भी पवैया के साथ हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं श्री पवैया ने जब पदभार ग्रहण किया तो उनके साथ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री विजय शाह, श्रीमती संपतिया उइके, श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं श्री विश्वास सारंग उपस्थित रहे।
दोनों डिप्टी सीएम सहित 7-7 मंत्रियों की मौजूदगी
सब जानते हैं कि श्री जयभान पवैया की नियुक्ति इसलिए की गई है ताकि उनको मंत्री पद का दर्जा दिया जा सके और विधानसभा चुनाव में वह टिकट की मांग ना करें। लेकिन श्री जयभान पवैया का भोपाल में इस प्रकार का स्वागत और पद ग्रहण करते समय सरकार की तरफ से दोनों डिप्टी सीएम सहित 7-7 मंत्रियों की मौजूदगी स्पष्ट करती है कि, यह सब कुछ ग्वालियर चंबल संभाग में शक्ति के संतुलन के लिए किया गया है।
सिंधिया भी भोपाल में थे लेकिन पवैया के कार्यक्रम में नहीं गए
बड़ी बात यह भी है कि केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल में थे परंतु श्री जयभान सिंह पवैया के कार्यक्रम में नहीं गए और ना ही श्री जयभान सिंह पवैया, श्री सिंधिया से मिलने उनके निवास पर गए। आने जाने का समय कोई विषय नहीं है, इसका तो समायोजन किया ही जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने गए। जयभान सिंह पवैया के सीएम हाउस से निकालने के बाद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया श्यामला हिल्स पहुंचे।

.webp)