भोपाल सहित मध्य प्रदेश के 9 जिलों में शराब की बिक्री बढ़ाने विशेष प्रयास के निर्देश

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश सरकार की डिप्टी सीएम और आबकारी विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज भोपाल, जबलपुर, रतलाम, कटनी, शाजापुर, आलीराजपुर, दमोह, नीमच और झाबुआ के जिला आबकारी अधिकारियों को, धंधा बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इन्दौर, ग्वालियर, धार, शिवपुरी, रीवा, खण्डवा, अशोकनगर, सिंगरौली, और नर्मदापुरम जिलों में शराब की बिक्री से मंत्री जी संतुष्ट नहीं है। 

MP Govt Directs Special Drive to Boost Liquor Sales in 9 Districts Including Bhopal

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मंत्रालय में आबकारी व्यवस्था वर्ष 26-27 की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ई टेंडर करो या खुली नीलामी करो लेकिन रेवेन्यू में काम से कम 20% की वृद्धि होनी चाहिए। मंत्री जी ने डिपार्टमेंट के अधिकारियों को 19 हजार 952 करोड़ से ज्यादा का की टारगेट दिया है। इससे पहले डिपार्टमेंट के अधिकारी 6 राउंड पूरे कर चुके हैं। अब तक 11 हजार 827 करोड़ का रेवेन्यू हो चुका है, जो कि वर्ष 2025-26 वार्षिक मूल्य से 30 प्रतिशत अधिक है, लेकिन मंत्री जी इस बात से संतुष्ट नहीं है। 

उमरिया, सीधी, शहडोल, मडला, डिण्डोरी, खरगौन, आदि ऐसे जिले हैं जहां पर 1 अप्रैल 2026 से लेकर 31 मार्च 2027 तक शराब की बंपर बिक्री होने की संभावना है। इन सभी जिलों से डिपार्टमेंट को 100% या इससे अधिक रेवेन्यू मिल गया है।

समिति की बैठक में परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके उपस्थित थीं। साथ ही प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर, आबकारी आयुक्त एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!