Bed DElEd कोर्स में एडमिशन के लिए MP BHOJ यूनिवर्सिटी का नोटिफिकेशन

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा बी.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय कार्यक्रम सत्र 2026-28 एवं डी.एल.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय कार्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 5 मई 2026 घोषित की गई है। 

MP Bhoj University Releases Notification for BEd, DElEd Course Admissions

बी.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय कार्यक्रम सत्र 2026-28 कोर्स में एडमिशन के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर उपाधि UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। (इंजीनियरिंग या समतुल्य अर्हता वाले पाठ्यक्रम के लिए 55% अंकों की अनिवार्यता है। NCTE से मान्यता प्राप्त शिक्षा विषय को इस कार्यक्रम नियमित रीति से पूर्ण किया हो।) NCTE से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम शुल्क :

  • सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क रुपये 30,000/-
  • पंजीयन शुल्क रुपये 800/-
  • पोर्टल फीस रुपये 50/- 
प्रवेश परीक्षा : आवेदित ऑनलाइन केन्द्रों पर दिनांक 06.06.2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। 

डी.एल.एड. (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा) द्विवर्षीय कार्यक्रम सत्र 2026-28

अर्हता-  हायर सेकेण्डरी/10+2 परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के पश्चात् किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त प्राथमिक/10+2 विद्यालय में दो वर्ष का अनुभव तथा वर्तमान में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम शुल्क :
  • सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क रुपये 19,200/-
  • पंजीयन शुल्क रुपये 800/-
  • पोर्टल फीस रुपये 50/- 
प्रवेश परीक्षा आवेदित ऑनलाइन केन्द्रों पर दिनांक 06.06.2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। 

प्रवेश परीक्षा CBT (With SDI Without Isolation) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन mp online पोर्टल के माध्यम से दिनांक 20.03.2026 से 05.05.2026 तक एवं विलम्ब शुल्क 300/- के साथ 15.05.2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। 

नोट:-  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए स्थान आरक्षण संबंधित अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर म.प्र. शासन के नियमों अनुसार होगा। ऑनलाइन प्रवेश हेतु पूर्व भुगतान mp online से किया जा सकेगा।  

किसी शहर में अभ्यर्थियों की संख्या 50 से कम होने पर अभ्यर्थियों को निकटतम में स्थित केन्द्र में स्थानांतरित किया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!