3 मार्च वाला चंद्र ग्रहण आपकी लाइफ को कितना डिस्टर्ब करेगा, सटीक अनुसंधान पढ़िए

Updesh Awasthee
आचार्य कमलांश, 1 मार्च 2026
: दिनांक 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण है। यह वर्ष 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है। इस दिन चंद्रमा सफेद से लाल हो जाएगा, उसकी चांदनी रक्त रंजित हो जाएगी। अब तक आपने चंद्र ग्रहण को लेकर बहुत सारे राशिफल पढ़ लिए होंगे, लेकिन फिर भी मैं आपको परामर्श देता हूं कि मेरा अनुसंधान पढ़िए, क्योंकि केवल मैं आपको बिल्कुल सटीक तरीके से बता रहा हूं कि यह चंद्र ग्रहण भारत में रहने वाले लोगों की लाइफ को कितना डिस्टर्ब करेगा। 

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा आपकी लाइफ को कैसे प्रभावित करता है

मनुष्य के शरीर में 70% पानी होता है और चंद्रमा पानी को सीधे प्रभावित करता है। यही कारण है कि पूर्णिमा की रात कई लोगों की नींद प्रभावित हो जाती है और अमावस्या की रात को कई प्रकार के कामों के लिए निषेध कर दिया गया है। ज्योतिष में चंद्रमा मन का कारक होता है। आपने भी अनुभव किया होगा। कई बार कोई प्रॉब्लम नहीं होती लेकिन मन खराब रहता है और कई बार मन अच्छा होता है इसलिए कोई प्रॉब्लम नहीं होती। हम लोगों का मानना है कि, यह सब कुछ चंद्रमा के कारण होता है। 

चंद्र ग्रहण का मानव जीवन पर क्या असर पड़ता है

यह तो आप सब जानते हैं कि सूर्य की किरणें चंद्रमा से टकराकर पृथ्वी तक आती हैं। चंद्रमा के संपर्क में आने के कारण सूर्य की सोने जैसी गर्म किरणें, चांदी जैसी शीतल चांदनी में परिवर्तित हो जाती है। यह प्रक्रिया बताती है कि चंद्रमा कितना शक्तिशाली है। जब चंद्रमा की चांदनी और पृथ्वी के बीच में कोई अवरोध उत्पन्न होता है तो, पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक वह प्राणी प्रभावित होता है जिसके शरीर में पानी होता है। स्वाभाविक रूप से समुद्र और वनस्पति भी प्रभावित होते हैं और उनके कारण भी मानव जीवन प्रभावित होता है। 

3 मार्च वाले चंद्र ग्रहण का किस राशि पर क्या असर पड़ेगा

वैसे तो ज्योतिषी सामान्य अध्ययन का विषय नहीं है। इसमें कोई एक फार्मूला नहीं होता। इसलिए आपको अब तक जितने भी राशिफल पढ़ने को मिले होंगे, उनमें से ज्यादातर गड़बड़ निकलेंगे। क्यों निकालेंगे मैं बताऊंगा लेकिन सबसे पहले यह पढ़ लीजिए की सामान्य तौर पर 3 मार्च के पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का किस राशि पर क्या असर पड़ेगा। 

मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का असर 

मन में बेचैनी रहेगी। थोड़ा जल्दबाजी में रहेंगे और बातचीत में तीखापन आ जाएगा। मेरा परामर्श है कि आपके कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च को दोपहर के बाद से लेकर 4 मार्च को सूर्योदय तक, अपनी लाइफ का कोई भी बड़ा डिसीजन ना बनाएं। जो कुछ भी डिस्कस और डिसाइड करना है इसके पहले ही इसके बाद करें। और सबसे खास बात है यह लोगों के साथ बहस करने से बचें। क्योंकि चंद्रमा आपको लोगों से बहस करने के लिए प्रेरित करेगा। आपके मन में ऐसे विचार पैदा करेगा। 

वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

मन में असुरक्षा और चिंता बढ़ेगी, खासकर धन और परिवार को लेकर। छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक कोई भी आर्थिक निर्णय, निवेश या लेन-देन टाल दें। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें और जिद्दी रवैया अपनाने से बचें।

मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा लेकिन फोकस कम होगा। बातों को समझने और समझाने में कन्फ्यूजन रह सकता है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक कोई महत्वपूर्ण ईमेल, एग्रीमेंट या कम्युनिकेशन बहुत सोच-समझकर करें। अफवाहों और सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

यह ग्रहण आपको भावनात्मक रूप से ज्यादा प्रभावित करेगा। पुराने रिश्ते, यादें या मन की दबाई हुई बातें उभर सकती हैं। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। परिवार के साथ अनावश्यक बहस से बचें और ज्यादा से ज्यादा शांत रहने की कोशिश करें।

सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

अहं और प्रतिष्ठा से जुड़ी बातों पर मन ज्यादा अटक सकता है। छोटी बात पर भी अपमान महसूस हो सकता है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक प्रतिक्रिया देने से पहले दो बार सोचें। ego-based फैसले न लें और खुद को सही साबित करने की जिद से बचें।

कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

कामकाज को लेकर तनाव और ओवरथिंकिंग बढ़ेगी। हेल्थ से जुड़ी छोटी समस्या भी बड़ी लग सकती है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक अपनी दिनचर्या को बहुत सादा रखें। हर चीज को परफेक्ट करने की कोशिश न करें और खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें।

तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

रिश्तों में संतुलन बिगड़ सकता है। मन में यह दुविधा रहेगी कि क्या कहें और क्या न कहें। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक कोई भी बड़ा कमिटमेंट या वादा न करें। तटस्थ रहना और चुप रहना इस समय सबसे अच्छा उपाय है।

वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

मन में गहरे भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे। शक, ईर्ष्या या अंदरूनी तनाव बढ़ सकता है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक किसी भी गुप्त या निजी बात को उजागर न करें। ध्यान, मौन और आत्मनियंत्रण आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा।

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

विचारधारा को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। गुरु, वरिष्ठ या पिता समान व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। यात्रा या दिशा परिवर्तन संभव हो तो टाल दें।

मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

काम और जिम्मेदारियों का दबाव ज्यादा महसूस होगा। थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक खुद पर जरूरत से ज्यादा बोझ न डालें। शरीर और मन दोनों के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

कुम्भ राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

दोस्तों और सामाजिक दायरे में दूरी या गलतफहमी बन सकती है। योजनाओं में अचानक रुकावट आ सकती है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक टीमवर्क में लचीलापन रखें और किसी से टकराव की स्थिति न बनाएं।

मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

भावनात्मक भ्रम बढ़ेगा। कल्पना और वास्तविकता के बीच फर्क करना मुश्किल हो सकता है। मेरा परामर्श है कि 2 मार्च दोपहर बाद से 4 मार्च सूर्योदय तक किसी भी तरह के भावुक या नशे से जुड़े निर्णय न लें। ध्यान, भजन या अकेले समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

अब पढ़िए मुद्दे की बात आपकी लाइफ को कितना डिस्टर्ब करेगा 

अपने ऊपर अपना राशिफल पढ़ ही लिया होगा। यदि सब कुछ शुभ और मंगल है तो कोई चिंता वाली बात नहीं है लेकिन यदि किसी प्रकार की चेतावनी है तो मन में एक डर बैठ जाता है। यहां मैं आपको बताना चाहता हूं कि, 3 मार्च 2026 को पूर्ण चंद्र ग्रहण है परंतु भारतीय समय के अनुसार इसका टाइम टेबल इस प्रकार है:- 
  • ग्रहण शुरू (Penumbral): दोपहर 3:20 PM
  • Totality शुरू: 4:34 PM
  • Maximum Eclipse: 5:03-5:10 PM के आसपास
  • Totality समाप्त: 5:33 PM
  • ग्रहण पूरा समाप्त (Penumbral end): शाम 6:48 PM

इस प्रकार आपको समझ में आ गया है कि चंद्र ग्रहण का समापन भारतीय समय अनुसार 5:33 PM पर हो जाएगा। इसके बाद शाम 6:48 PM का समय सतर्कता के तौर पर है। जैसे ट्रैफिक सिग्नल में 5 सेकंड का समय होता है। कहने का मतलब यह है कि, मूल रूप से चंद्र ग्रहण 4:34 PM बजे शुरू होगा और 5:33 बजे समाप्त होगा। ज्योतिष के अनुसार यही वह अवधि है जो मानव जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है और इस समय अवधि के बीच में यदि आप चंद्रमा की रक्त रंजित चांदनी के संपर्क में आए तो यह चंद्र ग्रहण आपको सबसे ज्यादा प्रभावित कर देगा। 

निष्कर्ष यह है कि जब चंद्र ग्रहण होगा, तो वह भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण का बिल्कुल अंतिम भाग, यानी कि समाप्त हो जाने के बाद का शेष भाग, पूर्वी भारत इत्यादि में दिखाई देगा। इसलिए आप बिल्कुल निश्चित हो जाइए, यह चंद्र ग्रहण आपके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डालेगा। कहने के लिए यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है परंतु भारत की दृष्टि से देखेंगे तो यह शक्तिशाली नहीं है। ऊपर जो राशिफल दिया गया है, उसका अधिकतम 20% ही प्रभावी होगा। इसलिए निश्चिंत रहिए और होली मनाइए। मेरी शुभकामनाएं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!