भोपाल समाचार, 1 मार्च 2026 : बड़वानी जिले के इतिहास के सबसे लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के रिटायरमेंट के बाद आज मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वानी पुलिस को एक नया कप्तान दे दिया है। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय द्वारा 2016 बैच की आईपीएस ऑफिसर श्री पदम विलोचन शुक्ला की पोस्टिंग के आर्डर जारी कर दिए गए हैं। आईए जानते हैं श्री पदम विलोचन शुक्ला कैसे अधिकारी हैं:-
New SP Appointed in Barwani, Padam Vilochan Shukla Gets Key Posting
भारतीय पुलिस सेवा में 10 साल का अनुभव प्राप्त कर चुके श्री पदम विलोचन शुक्ला वर्तमान में पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के पद पर थे। SP, Rail Indore (GRP Indore) रहते हुए उन्होंने कई काम किया और कई सफलताएं उनके नाम दर्ज की गई परंतु "पटरी की पाठशाला" एक ऐसा अभियान है जिसके लिए श्री पदम विलोचन शुक्ला को हमेशा याद किया जाएगा। इस अभियान के तहत रेलवे ट्रैक पर खेलते हुए बच्चों को रेलवे सुरक्षा की शिक्षा दी जाती थी, पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता था और ट्यूशन भी दी जाती थी। श्री शुक्ला इससे पहले झाबुआ सपा के पद पर रहे हैं। यहां उन्होंने 3D प्रोग्राम चलाया था। इसके माध्यम से शराब की लत और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ काम किया गया था।
कुल मिलाकर शुक्ला जी एक पीपल फ्रेंडली पुलिस ऑफिसर है। इनोवेटिव करने में विश्वास रखते हैं। बड़वानी के पुलिस कप्तान का पद महीने भर से खाली था। इंदौर रेलवे से बड़वानी जिले की कमान मिलना, यह भी स्पष्ट करता है कि गृह मंत्रालय में शुक्ला जी का काफी अच्छा रिकॉर्ड बना हुआ है। हमारी रिसर्च में शुक्ला जी से जुड़ा हुआ कोई बड़ा विवाद या नेगेटिव खबर नहीं मिली है। अब देखते हैं कि बड़वानी में शुक्ला जी क्या करते हैं।

.webp)