ग्वालियर, 27 मार्च 2026: थाटीपुर इलाके में रात 3:00 बजे एक स्कॉर्पियो अंधाधुन स्पीड से भाग रही थी, पुलिस की गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में ऑटो रिक्शा में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो चलने वाले को हिरासत में तो ले लिया है लेकिन उसका नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं किया।
Tragedy at 3 AM in Gwalior: Scorpio Evading Police Collides with Auto, Leaves 5 Dead, 4 Hurt
घटनास्थल परशुराम चौराहे के आगे जैन मंदिर के सामने बताया गया है। रात 3:00 बजे एक स्कॉर्पियो बदहवास भाग रही थी और पुलिस की गाड़ी उसके पीछे लगी हुई थी। पुलिस के प्रेशर के कारण स्कॉर्पियो का वाहन यह नहीं देख पाया कि सड़क पर एक ऑटो रिक्शा भी चल रहा है। उसने सीधे टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा में सुरेश नगर और मुरार के रहने वाले यात्री सवार थी। सभी लोग शीतला माता के दर्शन कर कर वापस आ रहे थे। स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी तेज थी कि, चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और यात्री की मृत्यु हो गई।
पुलिस बड़ी चतुराई से मामले को डायवर्ट कर रही है
इस मामले को पुलिस बड़ी ही चतुराई के साथ डायवर्ट कर रही है। बात यह है कि स्कॉर्पियो वाला पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था जबकि पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में "शीतला माता मंदिर" का नाम जोर देकर लिया गया और फिर चुपके से बताया कि स्कॉर्पियो वाला पुलिस से बचकर भाग रहा था। इस पूरी घटना में "शीतला माता मंदिर" का कोई रिश्ता नहीं है। यदि ऑटो रिक्शा में सवार लोग पुलिस अधिकारी के घर से लौट रहे होते तब भी यही घटना होती, लेकिन नवरात्रि की नवमी वाले दिन इस प्रकार से माता मंदिर का नाम लेकर असली मामले को छुपा लिया गया है।
बात यह है कि, पुलिस एक स्कॉर्पियो वाले का पीछा कर रही थी। स्कॉर्पियो वाला भाग रहा था। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाले को पकड़ लिया है। उसका मेडिकल भी करवाया जा रहा है लेकिन पुलिस ने स्कॉर्पियो वाले का नाम नहीं बताया। सवाल बस इतना सा ही है, यदि किसी को मेडिकल के लिए भेजा है तो उसका नाम और पहचान तो पता ही होगा। यहां तक की पुलिस के अधिकारी ने स्कॉर्पियो का नंबर भी नहीं बताया। क्या ग्वालियर में आपने कभी एक्सपीरियंस किया है क्या आप किसी को कट मार दो तो पुलिस आपका पीछा करती है? ग्वालियर की मीडिया के लिए इन्वेस्टिगेशन का पॉइंट यह है कि, रात 3:00 बजे स्कॉर्पियो वाले और पुलिस वालों के बीच में क्या हुआ था?
#WATCH ग्वालियर, मध्य प्रदेश: थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में 4 की मृत्यु हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया, "रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास शीतला माता मंदिर से लौट रहे परिवार के लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। मामले में एक स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया गया है,… pic.twitter.com/Ltgkzvjcz4

