गुना, 19 मार्च 2026 : विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर गुना में आयोजित सरकारी कार्यक्रम "विक्रमोत्सव" में भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने गुना के कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की मौजूदगी में, उनको नाकारा बोल दिया। "विक्रमोत्सव" का आयोजन जनता को शुभकामनाएं देने और नववर्ष के लिए जनता के हित में अपने संकल्प को दोहराने के लिए किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा, "अब आप एक दो दिन बाद गुनिया नदी का काम चालू करोगे न, उसे सहज मत मानना। बहुत कठिन है वो काम। न जाने कितने रसूखदार हैं न, दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर से फोन लगवाएंगे आपको कि साहब जरा रुकवा देना। इसलिए मेरा इतना ही निवेदन है कि डिस्मेंटल आफ्टर सूचना। डिस्मेंटल आफ्टर संदेश।
विधायक ने आगे कहा, "हम हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं। कल हम इसीलिए नहीं आए उस मीटिंग में। आप करते तो हो ही नहीं, कागजों में करने से क्या मतलब। कुछ कर के बताओ न भाई। आपको याद करेंगे।ये मानस भवन जिन कलेक्टर ने बनाया न, उनको लोग आज भी याद करते हैं। बहुत अच्छा काम किया उस महापुरुष ने। वो भी जिलाधीश था, आप भी श्रीमान जिलाधीश हैं।”
विधायक शाक्य ने मंच से कहा, "ये SDM तो आज से नवरात्रि चालू हो गईं, दुर्गा स्वरूप हैं, घूम जाएं तलवार लेकर खटा खट, देखो कितना मजा आता है। गुना सुधर जाए, गुना जिला सुधर जायेगा, आज अगर हम ये न कर पाए, तो फिर कभी नहीं होगा, आप जैसे ऐसे ही नकारा अफसर आते जाएंगे और चले जाएंगे।
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) March 19, 2026
विधायक और कलेक्टर के बीच तनाव, प्रेशर पॉलिटिक्स
विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने गुना के कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। विधायक जो चाहते हैं, कलेक्टर को कर नहीं रहे हैं। मजे की बात यह है कि केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विधायक के साथ खड़े तो होते हैं लेकिन इस मुद्दे पर विधायक के साथ नहीं है। बात प्रतिष्ठा की नहीं है बल्कि इंटरेस्ट की है। हालत यह हो गई है कि विधायक श्री पन्नालाल शाक्य बागी जैसे हो गए हैं। श्री सिंधिया से तो कुछ कह नहीं सकते, इसलिए कलेक्टर पर हमला बोलते रहते हैं। पिछले दिनों मीडिया ने जब विधायक से सवाल किया था तो, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। वह चाहते हैं कि पत्रकार एक्सपोज करें, कलेक्टर कार्रवाई करें और काम उनका हो जाए।

.webp)