भोपाल, 28 मार्च 2026: भोपाल शहर के करोड़पति कारोबारी श्री मंजू गर्ग और ऋषभ गर्ग, जिनकी सफलता की कहानी अक्सर सुनाई जाती है, का बैंक ऑफ़ इंडिया से चल रहा लफड़ा आजकल हेडलाइंस में है। इनके ऊपर 42 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। ED BHOPAL ने इनकी 12.62 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैचट कर ली है।
ED Attaches Assets of Bhopal Business Tycoons Manju Garg & Rishabh Garg in Excel Vehicles Case
ईडी की भोपाल यूनिट ने एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके संचालकों मंजू गर्ग व ऋषभ गर्ग की 12.62 करोड़ रुपए की जिस प्रॉपर्टी को अटैच किया है उनमें भोपाल जिले की कोलार तहसील स्थित खेती की जमीन और एक कमर्शियल प्लॉट शामिल हैं। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में की गई कार्यवाही ईडी ने सीबीआई भोपाल की एसीबी यूनिट द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच के बाद की है।
ईडी की पड़ताल में सामने आया कि एक्सेल व्हीकल्स और उसके निदेशकों ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ लगभग 42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक में गिरवी रखी संपत्ति को दोबारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में गिरवी रखकर लोन ले लिया था। धोखाधड़ी की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने दिसंबर 2022 में इंदौर की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की थी।
पहले से गिरवी प्रॉपर्टी दोबारा बैंक में बंधक रखी
ईडी के अनुसार इस फर्म के संचालकों ने बैंक से जालसाजी के कई तरीके अपनाए। एक्सेल व्हीकल्स ने टाटा मोटर्स की डीलरशिप के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया से 42 करोड़ रुपए की क्रेडिट सुविधा ली। इसके लिए उन्होंने एक ऐसी संपत्ति को बैंक ऑफ इंडिया के पास गिरवी रख दिया, जिसे वे पहले ही कोटक महिंद्रा बैंक के पास गिरवी रख चुके थे। इस तथ्य को बैंक से पूरी तरह छिपाया गया।
इसके बाद इस फर्म के संचालकों ने कैश क्रेडिट अकाउंट से बड़ी रकम अपनी ही दूसरी सहयोगी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दी, जिसका कोई व्यावसायिक औचित्य नहीं था। बैंक ऑफ इंडिया ने यह लोन इसी शर्त पर जारी किया था कि इसका उपयोग सिर्फ व्यापारिक कामकाज में होगा। इससे पहले 6 नवंबर 2024 को ईडी के छापों में एक्सेल व्हीकल्स के निदेशकों के पास से लगभग 1 करोड़ 10 लाख कैश और भारी मात्रा में आभूषण मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया था।
MANJU GARG इतनी कंपनियों के डायरेक्टर हैं
- MY STORE PRIVATE LIMITED
- MY FONE TELESERVICES PRIVATE LIMITED
- MY MEGAVENTURE PRIVATE LIMITED
- MY WHEELS PRIVATE LIMITED
- MY CAR (BHOPAL) PRIVATE LIMITED
- MY EQUIPMENTS PRIVATE LIMITED
- EXCEL VEHICLES PRIVATE LIMITED
- MY CAR (INDORE) PRIVATE LIMITED

.webp)