देवास, 26 मार्च 2026: AU Small Finance Bank के एक कर्मचारी ने देवास में सरकार का मजाक उड़ाने और लाइमलाइट में आने के लिए एक तरकीब निकाली। घोड़े पर सवार होकर ऑफिस आ गया। वीडियो बनाया और इसकी जानकारी मीडिया को दी। बोल पेट्रोल नहीं मिल रहा है इसलिए घोड़े पर सवार होकर आया हूं। यहां तक तो सब कुछ ठीक है लेकिन इसके बाद सब कुछ ठीक रहेगा इसकी गारंटी नहीं है। देवास के कलेक्टर को ध्यान देना चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि मजाक मजाक में, महामारी फैल जाए।
Warning to Dewas Collector: ‘Don’t Let Negligence Trigger a Health Crisis’
बैंक कर्मचारी का नाम श्री गोपाल ठाकुर निवासी राधा गंज देवास है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह ऑफिस आने के लिए टू व्हीलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज जब पेट्रोल भरवाने के लिए गए तो पेट्रोल पंप पर बहुत लंबी कतार थी। इसलिए वह घोड़े पर सवार होकर ऑफिस आ गए। मजे की बात यह है कि, श्री गोपाल ठाकुर को इस जमाने में घोड़ा कहां से मिला, इस सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया। बड़ी बात यह भी है कि श्री गोपाल ठाकुर के अलावा बाकी सब को पेट्रोल मिला, और वह सब अपने वाहनों से ही ऑफिस आए थे। इसका मतलब हुआ कि देवास में पेट्रोल तो मिल रहा है लेकिन श्री गोपाल ठाकुर को नहीं दिया जा रहा है।
दरअसल, REEL के जमाने में, लोग मीडिया का ध्यान खींचने के लिए इस तरह की हरकतें करते रहते हैं, लेकिन यदि उनकी किसी हरकत से समाज का सामान्य जीवन प्रभावित होता है तो फिर, प्रशासन को ऐसे लोगों की चिंता करना चाहिए।
यह पता लगाना भी जरूरी है कि, श्री गोपाल ठाकुर जिस घोड़े पर सवार होकर आए हैं उसको ग्लैंडर्स जैसी कोई बीमारी तो नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि मजाक मजाक में महामारी फैल जाए।

.webp)
