आलीराजपुर में बारात लेकर लौट रही है बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, सभी घायल तीन गंभीर

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 14 मार्च 2026
: जिले के सोरवा-अंधार कांच रोड पर शनिवार को दोपहर लगभग चार बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुशलवई से बरात लेकर लौट रही एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल सोरवा दरवाडिया गांव के निवासी हैं। 

Alirajpur Accident: Mahindra Bolero Carrying Wedding Party Overturns, All Injured, 3 Critical

जानकारी के अनुसार बरात कुशलवई गांव से वापस सोरवा दरवाडिया लौट रही थी। इसी दौरान सोरवा-अंधार कांच रोड पर बोलेरो अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक मुकेश पटेल भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों को अस्पताल लाकर उनके उपचार की व्यवस्था करवाई। वहीं सांसद अनिता चौहान, व जयस के अरविंद कनेश ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली।वह निर्देश दिये,
 
सिविल सर्जन डॉ. प्रकाश ढोके ने बताया कि हादसे में घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिनमें 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एक पुरुष और दो महिलाओं को गंभीर हालत में गुजरात के दाहोद रेफर किया गया, जबकि तीन महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

गंभीर घायल
बलवंत चौहान (35 वर्ष)
लक्ष्मी नानु भिंडे (18 वर्ष)
शोनी पिता नंदू (20 वर्ष)

सामान्य घायल
गुड़ी पिता नंदू (14 वर्ष)
सीमा पिता नंदू (18 वर्ष)
गीता पिता नंदू (16 वर्ष)

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पृशासन से डिपटी कलेक्टर, तहसीलदार नायब तहसिलदार सहित प्रशासनिक अम्ला व पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। रिपोर्ट : नवीन सेन।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!