भोपाल 5 मार्च 2026 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना कराई है। यह कंट्रोल रूप 24x7 संचालित होगा। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।
CM Dr Mohan Yadav Sets Up 24x7 Control Room for MP Residents Stranded in Gulf Countries
कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर - 011-26772005, व्हाट्सएप नम्बर - 9818963273 और ई-मेल आईडी mphelpdeskgulf@gmail.com है।

.webp)