Zen G ने घेरा तो सिंधिया ने खुद खड़े होकर 1 घंटे में अतिक्रमण हटवाया, VIDEO NEWS Ashoknagar

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 फरवरी 2026:
आजकल Zen G बड़े पावर में चल रहे हैं। चाहे मेट्रो सिटी हो या गांव की चौपाल, हर जगह Zen G की बात सुनी जा रही है। अशोकनगर का मामला देखिए। Zen G ने क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का घेराव किया तो उनके खेल मैदान का अतिक्रमण 1 घंटे में साफ हो गया। सिर्फ इतना ही नहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्वयं उपस्थित रहे और युवाओं के साथ क्रिकेट भी खेला।  

डुंगासरा गांव के युवाओं ने कमाल कर डाला

यह मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के डुंगासरा गांव का है। श्री सिंधिया आजकल अपने निर्वाचन क्षेत्र में दौरे पर हैं। आज रास्ते में डुंगासरा गांव के युवाओं ने श्री सिंधिया का रास्ता रोक लिया। जबरदस्त नारेबाजी के बीच युवाओं ने बताया कि उनके गांव के खेल मैदान पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अशोकनगर के कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने बताया कि, क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्राम डुंगासरा के युवाओं ने खेल मैदान के अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया था। श्री सिंधिया ने तत्काल मौके पर जाकर अतिक्रमण की स्थिति को देखा और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

अशोकनगर जिले के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, क्षेत्रीय सांसद श्री सिंधिया ने मौके पर ही कलेक्टर श्री साकेत मालवीय को अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदेश का पालन करते हुए तत्काल खेल मैदान के मौके स्थल पर पहुंचकर राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की गई। 

श्री सिंधिया तब तक मैदान में खड़े रहे जब तक अतिक्रमण पूरी तरह से हटा नहीं दिया गया। खेल मैदान में अतिक्रमण हटने के पश्चात केंद्रीय मंत्री जी द्वारा ग्रामीण युवाओं के साथ क्रिकेट खेला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!