Weather forecast for 27 districts of Madhya Pradesh , पश्चिमी बादलों बटालियन आई है

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 20 फरवरी 2026
: पिछले 24 घंटे में पूरे मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर जिलों में अगले दो दिन तक स्थिति चिंताजनक रहेगी। क्योंकि पश्चिमी बादलों की एक बटालियन आई है। 

बात क्या हो गई अचानक मौसम के बदला

पश्चिम के बदले जिसे मौसम के वैज्ञानिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहते हैं, आसमान में मध्य उत्तर प्रदेश से पूर्वी राजस्थान को क्रॉस करते हुए उत्तर गुजरात तक आकर जम गए हैं। यह 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। बादलों की संख्या और मात्रा इतनी अधिक है कि, इनमें से कुछ बदल हवा के साथ बहते हुए मध्य प्रदेश के आसमान पर छा गए हैं। इसके कारण मौसम बदल गया। हरियाणा के दक्षिण में पंजाब से लगे हुए इलाके में डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवात (हवा का चक्कर) बना हुआ है। यह चक्रवात बादलों को मध्य प्रदेश की तरफ भेज रहा है। के अलावा पूर्वोत्तर भारत के ऊपर, समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 176 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। 

कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों में बादलों और दवाओं का धमैया मचा हुआ है और मध्य प्रदेश के किसानों एवं नागरिकों को बिना गलती की सजा भोगनी पड़ रही है। 

मध्य प्रदेश में मौसम के कारण अब तक कहां कितना नुकसान हुआ है

भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं आंधी की वजह से रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में फसलों पर असर पड़ा है। यहां गेहूं की फसलें आड़ी हो गई हैं। इस वजह से दाने पर असर पड़ेगा और किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। 3 दिन में प्रदेश के आधे हिस्से में मौसम बदला हुआ है। ओलावृष्टि और तेज हवा की वजह से 25 जिलों में फसलों के नुकसान पहुंचने की आशंका है। 

भोपाल में गुरुवार देर रात से ही हल्की बारिश का दौर जारी है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी है। आज धूप भी नहीं निकली है। दूसरी ओर रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बड़े शहरों में तापमान 14 डिग्री से अधिक है। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!