Good news for ex-servicemen, रेलवे मंडल भोपाल में नौकरी मिलेगी, MoU साइन

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश में रहने वाले पूर्व सैनिकों (एक्स-सर्विसमैन) के लिए गुड न्यूज़ है। आज के बाद उनको पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत भोपाल रेलवे मंडल के रेलवे स्टेशनों पर पॉइंट्समैन की नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी। भोपाल मंडल,पश्चिम मध्य रेलवे एवं आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दिनांक 19.02.2026 को हस्ताक्षर किए गए। 

सबसे पहले बैच में छप्पन पोस्टिंग होगी

समझौता ज्ञापन पर भोपाल मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित मालवीय एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ने, जबकि आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से कर्नल श्री मुकेश कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त) ने हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पूर्व सैनिकों को पॉइंट्समैन के रूप में तैनात किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से 56 पॉइंट्समैन का नियोजन प्रस्तावित है।

इस समझौते के साथ ही भोपाल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे का पहला ऐसा मंडल बन गया है, जिसने इस प्रकार का एमओयू हस्ताक्षरित किया है। यह भारतीय रेलवे में पूर्व सैनिकों को पॉइंट्समैन के रूप में तैनाती करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। इसके साथ ही भोपाल मंडल उन चुनिंदा मंडलों में शामिल हो गया है, जहाँ इस तरह के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के अंतर्गत चयनित पूर्व सैनिकों की भौतिक तैनाती आगामी 15 दिनों के भीतर प्रारंभ की जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह समझौता दोनों संगठनों के बीच दीर्घकालिक एवं फलदायी सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रेल परिचालन एवं संरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!