Rahul Gandhi s Bhopal program, भाजपा के गढ़ से होगी बदलाव की शुरुआत

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 फरवरी 2026
: यह कांग्रेस पार्टी की आत्मविश्वास का प्रतीक है या गलतफहमी, इसका पता तो काफी बाद में चलेगा लेकिन बड़ी खबर है कि राहुल गांधी ने भाजपा के गढ़ भोपाल से बदलाव के आंदोलन की शुरुआत करने का फैसला लिया है। 

मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन से सत्ता परिवर्तन का आंदोलन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे, जानकारी के मुताबिक यहां किसानों से जुड़ा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों की इस लड़ाई को राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में देशभर में आगे बढ़ाया जाएगा, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से होगी।

भोपाल के लोकल लोगों के लिए खबर यह भी है कि, 24 फरवरी मंगलवार को भोपाल शहर का ट्रैफिक डिस्टर्ब रहेगा। कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है इसलिए, पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ कहां से आएगी और कहां जाएगी कोई नहीं बता सकता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!