MP BUDGET 2026 में लाडली बहना को ₹1750 का प्रावधान

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 18 फरवरी 2026
: लाड़ली बहना योजना के बारे में लोगों ने कहा था कि यह योजना विधानसभा चुनाव 2024 के बाद बंद हो जाएगी। फिर बोले लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी। फिर कहने लगे कि सिर्फ ₹1000 ही देंगे, इससे ज्यादा नहीं देंगे। वर्तमान में महिलाओं को 1250 रुपए मिल रहे हैं और वह जानना चाहती है कि क्या इस साल कितना इंक्रीमेंट लगेगा। यहां हम आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणा से कुछ नहीं होता है, लेकिन यदि मुख्यमंत्री बजट में प्रावधान करें तो जरूर होता है। आईए देखते हैं डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के लिए इस बजट में क्या प्रावधान किया है। 

बाल विकास विभाग के बजट में 26% की वृद्धि

लाड़ली बहना योजना का संचालन करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान में ₹32,730 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह राशि वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित अनुमान (₹25,967 करोड़) की तुलना में लगभग 26% अधिक है।
• बजट 2025-26 की घोषणाओं के अनुवर्ती कार्यवाही के रूप में, लाड़ली बहना योजना की राशि को पहले ही बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर दिया गया है। 
• घोषणा की गई है कि 2028 तक ₹3000 देंगे। यानी साल 2026 में दो इंक्रीमेंट लगाने पड़ेंगे। एक इंक्रीमेंट तो फाइनल हो गया है लेकिन बजट के प्रावधान बताते हैं कि इसी साल दूसरा इंक्रीमेंट भी लगेगा और रक्षाबंधन अथवा दीपावली के आसपास 1750 रुपए मिलेंगे। 

सीधी सरल बातें, महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में की गई यह बड़ी बढ़ोतरी (₹25,967 करोड़ से बढ़कर ₹32,730 करोड़) स्पष्ट रूप से लाड़ली बहना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए अधिक फंड की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। सरकार कर्ज ले रही है लेकिन योजना के बजट में कटौती नहीं कर रही है।

सरकार की ओर से बताया गया है कि, लाड़ली बहना योजना हेतु 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले महिलाओं की संख्या मोटे तौर पर 1.25 करोड़ बताई जाती है परंतु एक्चुअल में इससे कम है। यदि इसी आधार पर कैलकुलेट करते हैं तो प्रत्येक महिला के हिस्से में लगभग 1700 आता है। यदि एक्चुअल नंबर से कैलकुलेट करेंगे तो यह 1750 हो जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!