Bhopal Film Festival, हुमा कुरैशी दर्शकों से संवाद करेंगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी और कला एवं संस्कृति के प्रमुख केंद्र भोपाल में 21 और 22 फरवरी 2026 को मिंटो हॉल में आयोजित होने जा रहे ‘भोपाल फिल्म फेस्टिवल’ में देश के चर्चित फिल्मकारों और कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। दो दिवसीय इस आयोजन में बेहतरीन सिनेमा के साथ सार्थक संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता जूरी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। विशेष अतिथि के तौर पर अनुराग बसु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं ‘कटहल’ के निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यशोवर्धन मिश्रा भी निर्णायक मंडल का हिस्सा रहेंगे।

कलाकार और इंडस्ट्री लीडर्स भी होंगे शामिल

  • अभिनेत्री हुमा कुरैशी जूरी सदस्य और पैनलिस्ट के रूप में दर्शकों से संवाद करेंगी।
  • ऑस्कर विजेता निर्माता अचिन जैन भी जूरी में शामिल होंगे।
  • पूर्व मामी आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरण जूरी और मॉडरेटर की भूमिका निभाएंगी।
  • दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लेखक-निर्देशक अशोक मिश्रा भी निर्णायक मंडल में रहेंगे।

इन फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

फेस्टिवल की क्लोजिंग फिल्म Jugnuma: The Fable (जुगनुमा: द फेबल) होगी, जिसका निर्देशन राम रेड्डी ने किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, तिलोत्तमा शोम, प्रियंका बोस और दीपक डोबरियाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इसके अलावा The Astronaut and His Parrot (द एस्ट्रोनॉट एंड हिज पैरट) में अली फज़ल मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन आरती कड़व ने किया है।
फिल्म Kiss (किस) में आदर्श गौरव)और स्वानंद किरकिरे नजर आएंगे। इसका निर्देशन वरुण ग्रोवर ने किया है।
फ्रांसीसी निर्देशक François Truffaut (फ्रांस्वा त्रुफो) की क्लासिक फिल्म Small Change (स्मॉल चेंज) का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा चार श्रेणियों में 32 प्रतियोगी लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
पास और टिकट की जानकारी

सिंगल डे पास 129 रुपए में उपलब्ध रहेगा। इसमें उस दिन की सभी फिल्में, पैनल चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र और कार्निवल शामिल हैं। दोनों दिनों के लिए फेस्टिव पास 199 रुपए में उपलब्ध है।

बेजॉय नांबियार लेंगे मास्टर क्लास

22 फरवरी को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक निर्देशक Bejoy Nambiar (बेजॉय नांबियार) “इनसाइड द माइंड एंड मेथड ऑफ अ मॉडर्न ऑट्योर” विषय पर मास्टर क्लास लेंगे। 199 रुपए के इस टिकट में दूसरे दिन का पूर्ण फेस्टिवल प्रवेश और प्रमाण पत्र शामिल रहेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!