पत्नी की इज्जत बचाने ग्वालियर से भाग कर आया पति जब तक BHOPAL पहुंचा..., मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर पुलिस थाने में ग्वालियर की एक डॉक्टर के खिलाफ विवाहित महिला के बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि महिला को डॉक्टर पर डाउट हो गया था और उसने अपने पति को भी बता दिया था। पति ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना हुआ लेकिन जब तक वह भोपाल पहुंचा, तब तक डॉक्टर महिला का रेप कर चुका था। 

ग्वालियर का डॉक्टर इलाज के बहाने महिला को भोपाल लाया था

पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 30 वर्षीय महिला ग्वालियर की निवासी है और पिछले सात महीनों से चर्म रोग का उपचार डॉ. अमरीश सेंगर से करा रही थी। इलाज में सुधार नहीं होने पर आरोपी डॉक्टर ने उसे विशेषज्ञ से परामर्श और जरूरी जांच के लिए भोपाल चलने का सुझाव दिया। 14 फरवरी को डॉक्टर महिला को भोपाल लेकर पहुंचा। आरोप है कि जांच कराने की बजाय वह उसे एमपी नगर जोन-2 स्थित एक होटल में ठहरा दिया। महिला को संदेह हुआ तो उसने अपने पति को फोन कर होटल में ठहरने की जानकारी दी। पति ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना हो गया।

नशीला पदार्थ देकर वारदात

शिकायत के मुताबिक रात में डॉक्टर ने दवा के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई।

यहां दूसरी नोट करने वाली बात यह है कि, 14 फरवरी को शनिवार था, घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात हुई। महिला और उसके पति मंगलवार को थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के लिए इन्वेस्टिगेशन का पॉइंट हो सकता है कि सोमवार को क्या हुआ था। पुलिस अधिकारी अर्चना तिवारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!