अतिथि शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आखिरी मौका

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में सेवा दे चुके अतिथि शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आखरी मौका दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर नोटिस फ्लैश किया जा रहा है। 

Last Opportunity for Guest Teachers to Obtain Experience Certificate

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना में लिखा है कि, जिनके द्वारा शासकीय विद्यालय मे सत्र 2023-24 के पूर्व सत्रों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया गया है, किन्तु अनुभव प्रमाण पत्र हेतु पोर्टल पर क्लेम की जानकारी प्रदर्शित नही हो रही है, ऐसे आवेदक संकुल प्राचार्य कार्यालय मे उपस्थित होकर पोर्टल पर ऑफलाइन से ऑनलाइन क्लेम दिनांक 28.02.2026 तक अनुभव प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त कार्यवाही पूर्ण करें। 

आवेदकों को पोर्टल 2.0 पर ई-केवाईसी में आ रही तकनीकी समस्या का निराकरण पोर्टल पर कर दिया गया है। अतिथि शिक्षक पोर्टल 2.0 हेतु लिंक- Https://Gfms.Mp.Gov.In/Login/Pages/Slogin.Aspx उक्त कार्यवाही हेतु आवेदकों एवं संकुल प्राचार्य हेतु यह अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके उपरांत यह सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध नही रहेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!