भोपाल, 28 फरवरी 2026: यदि आप भोपाल जिले की हुजूर तहसील के अंतर्गत आदमपुर छावनी क्षेत्र में कृष्णा धाम कॉलोनी और मां गायत्री धाम कॉलोनी में प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो कृपया सावधान हो जाएं और एक बार ताजा स्थिति में कॉलोनी की वैधता की जांच जरुर करें। क्योंकि कलेक्टर की टीम ने दोनों कॉलोनी को अवैध बताकर कार्रवाई की है।
Krishna Dham and Maa Gayatri Dham Declared Illegal in Bhopal, Collector’s Team Takes Action
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी (क्रमांक/180/085 / विजय/अरुण शर्मा) के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी तहसील हुजूर भोपाल श्री विनोद सोनकिया के निर्देशन में शनिवार को श्री अतिरिक्त तहसीलदार वृत- 2 श्री अतुल शर्मा एवं सभी राजस्व अमले के साथ ग्राम आदमपुर छावनी स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी पर कार्यवाही की गई। कॉलोनी ग्राम आदमपुर छावनी स्थित खसरा क्रमांक 101/8,146 एवं 153 कुल रकबा 3.9714 हेक्टेयर पर अवैध रूप से निर्मित हो रही थी। इसके अतिरिक्त ग्राम आदमपुर छावनी स्थित मां गायत्री धाम कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई। जो कि ग्राम आदमपुर छावनी के खसरा क्रमांक 83/1 रकबा 1.9020 हे पर अवैध रूप से निर्मित हो रही थी।
होली के त्योहार से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई
होली के त्योहर को ध्यान में रखते हुए एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को मनोकांशा गृह उद्योग जहांगीराबाद से गुजिया, नमकीन, मावा बर्फी, Ondoor कोलार से नमकीन और दाल, बृज स्वीट्स एन्ड डेयरी कोलर से मावा और रसगुल्ला, देवनारायण स्वीट्स कोलार से बर्फी, जैन डेयरी कोलार से मावा और पनीर, हीरा स्वीट्स कोलार से गुजिया,नमकीन, बर्फी,मावा,राम वेंचर्स कोलार काबुल कन्फेक्शनरी का निर्माण स्थल से गुजिया व मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार शैतान सिंह मार्केट से मिल्क केक,रसगुल्ला, मलाई टिकिया नमकीन एवं मटरी, गागर स्वीट्स, नंबर मार्केट से मिल्क केक,मलाई बर्फी। इसके अधिक चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से 30 नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।

