VIDEO NEWS - मैंने हाथ जोड़ भीख मांगी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया

Updesh Awasthee
गुंटूर/विजयवाड़ा(आंध्र प्रदेश), 22 फरवरी 2026
: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुंटूर में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में 9,000 से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों की विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि ग्रामीण डाक सेवक के लिए वह व्यक्तिगत स्तर पर कितना काम कर रहे हैं। 

‘I Folded My Hands and Begged for Admission of a Gramin Dak Sevak’s Children’: Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, मेरे ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के बच्चे केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) में दाखिला नहीं ले पा रहे थे। उस समय मैंने अपनी लड़ाई शुरू की। हमने सुनिश्चित किया कि स्टेशनरी भत्ता, छाता भत्ता, जूता भत्ता, साइकिल भत्ता मिले। और उस समय मैंने मानव संसाधन विकास मंत्री के पास जाकर हाथ जोड़कर विनती की और उनसे अनुरोध किया। आज मुझे आपको यह कहते हुए खुशी हो रही है। 

एक साल के अंदर हमने संसदीय राजपत्र अधिसूचना (Parliamentary Gazette notification) जारी करवाई और 2009 से आज तक मेरे हर ग्रामीण डाक सेवक के बच्चे पूरे देश में, देश के कोने-कोने में केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पा रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!