विशाल ने पत्नी का मंगलसूत्र छीना और उसी की साड़ी से झूल गया, बैरागढ़ भोपाल की घटना

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 फरवरी 2026
: कारण जरूर कोई बड़ा ही रहा होगा, लेकिन फिलहाल पुलिस को केवल इतना पता चला है कि काम से लौटे 24 साल के युवक ने पत्नी से विवाद किया। उसका मंगलसूत्र छीन लिया फिर उसी की साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया। 

Domestic Dispute Allegedly Leads to Man’s Suicide

बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय विशाल अहिरवार पुत्र प्रताप अहिरवार बैरागढ़ सीटीओ इलाके में रहता था और एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शनिवार देर रात विशाल शराब के नशे में घर पहुंचा। पति-पत्नी दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवक की मां ने भी उसे फटकार लगाई। इसी झगड़े के दौरान विशाल ने अपनी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और कहा कि आज तू तू विधवा होगी। इसके बाद युवक ने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 

जब पत्नी और मां ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी का फंदा बनाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!