ग्वालियर, 22 फरवरी 2026: राहुल गांधी की नजरों में हीरो बनने के लिए युवक कांग्रेस ग्वालियर के नेता ने दिल्ली जाकर हंगामा किया था। अब दिल्ली पुलिस उनको, उनके पटेल नगर स्थित घर से उठा ले गई और राहुल गांधी की टीम, यह तक नहीं बता पा रही है कि वह किस थाने में है और किस अपराध में उसको पकड़ा गया है।
Gwalior Congress Leader Jitendra Yadav Taken Into Custody by Delhi Police
पिछले दिनों दिल्ली में AI समिट 2026 इवेंट परिसर के अंदर युवक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने विनोद प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी शर्ट उतार कर मीडिया को दिखाई थी। टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। एक इंटरनेशनल टेक्निकल इवेंट के दौरान, बिना अनुमति के, इस प्रकार के पॉलिटिकल प्रोटेस्ट को मंजूर नहीं किया गया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और वीडियो में जितने भी राहुल के राजकुमार दिखाई दे रहे हैं, सबको गिरफ्तार किया जा रहा है।
पिता बोले- घर में घुसे, बेटे को थप्पड़ मारे
ग्वालियर के पटेल नगर सिटी सेंटर में जितेंद्र यादव रहता है। उनके पिता केशव यादव ने को पूरा घटनाक्रम बताया। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हम सभी सो रहे थे। जितेंद्र भी अपने कमरे में था। अचानक परिसर के गेट पर किसी की आहट हुई। जब तक हम जागकर बाहर आए, कुछ लोग गेट खोले बिना ही अंदर आ चुके थे।
दिल्ली की स्कॉर्पियो में ले गए, CSP लिखा था
उनमें से कुछ वर्दी में थे तो कुछ सादे कपड़ों में। उन्होंने हमसे जितेंद्र के बारे में पूछा, फिर जबरदस्ती ऊपर उसके कमरे में चले गए। उसे थप्पड़ मारते हुए नीचे ले आए। हमने पूछा तो उनमें से कुछ लोगों ने खुद को यूनिवर्सिटी थाने से बताया तो कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का स्टाफ होने की बात कही। वे जितेंद्र को सीएसपी लिखी दिल्ली के रजिस्ट्रेशन वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गए।
हम रात में ही कुछ नेताओं के साथ थाने गए तो उन्होंने हमें बेटे से मिलने भी नहीं दिया। अपने मोबाइल से ही बात कराई थी। बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में जितेंद्र को हिरासत में लिया है।
बेटे को कहां ले गए, कुछ पता नहीं?
केशव यादव ने कहा- रविवार सुबह दोबारा पुलिस के कुछ लोग आए। पूछने पर उन्होंने कहा कि आपके बेटे ने दिल्ली में ऊधम किया है। हमने बताया कि जितेंद्र को तो रात को ही पुलिस ले गई। इसके बाद वे लोग हमारे घर के सभी मोबाइल लेकर चले गए। कुछ देर बाद वही लोग वापस आए, हमारे फोन लौटा दिए। जितेंद्र के कपड़े मांगे। फिर चले गए। अभी तक कुछ पता नहीं है कि हमारा बेटा कहां है?
कांग्रेस ने कहा- हमको भी कोई कुछ नहीं बता रहा है
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा- मामले में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। युवक कांग्रेस के नेता जितेंद्र यादव के घर पर जाकर पुलिस ने रेड डाली, बल्कि मैं तो यह कहूंगा कि अनाधिकृत रूप से उन्होंने घर में प्रवेश किया। परिवार के लोगों को प्रताड़ित किया। उनके मोबाइल तक जब्त कर लिए।
सिंह ने कहा- लगता ही नहीं कि मध्य प्रदेश में कोई कानूनी व्यवस्था है। पूर्ण अराजकता का माहौल है। सुबह से शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष समेत सभी लोग थाने, एसपी कार्यालय से लेकर क्राइम ब्रांच समेत अन्य स्थानों पर चक्कर लगा रहे हैं। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

.webp)