BU BHOPAL, DTE एवं MBA के अधिकांश छात्रों के फॉर्म में गड़बड़ी, सुधारने के लिए 7 दिन

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 फरवरी 2026
: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी करके बताया है कि यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी कॉलेजों में DTE एवं MBA के अधिकांश छात्रों के फॉर्म में गड़बड़ी पाई गई है। इस अधिसूचना के 7 दिन के भीतर गड़बड़ी ठीक करें अन्यथा ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा। 

अधिकांश छात्रों के Original immigration papers मिसिंग है

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से जारी अधिसूचना में परीक्षा नियंत्रक द्वारा स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रबंध संकाय संचालित महाविद्यालयों के प्राचार्यो को सूचित किया जाता है कि डी.टी.ई. द्वारा एम.बी. ए.में प्रवेशित छात्रों के नामांकन फार्म महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय में जमा कराए गए है फार्मों का परीक्षण करने पर अधिकांश छात्रों के फार्म में वांछित दस्तावेजों की कमी पाई गई है जिसमें मूल आव्रजन पत्र मुख्य है। 

चेतावनी
अतः महाविद्यालयों के प्राचार्य सात दिवस के अन्दर प्रवेशित छात्रों के नामांकन संबंधी वांछित दस्तावेजों को वि.वि. की नामांकन शाखा में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति में छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेगें जिसकी संपूर्ण जबावदेही संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य की होगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!