भोपाल समाचार, 3 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा समूह 2 उप समूह 3 भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। यह सूचना हाई कोर्ट के एक आदेश के परिपालन में जारी की गई है, जिसमें परीक्षा के एक भाग को स्थगित कर देने की बात की गई है।
हाई कोर्ट का आदेश
मध्य प्रदेश एम्पलाइज सिलेक्शन बोर्ड भोपाल द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2026 को जारी की गई महत्वपूर्ण सूचना में लिखा है कि, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2 उप समूह 3 सयुंक्त भर्ती परीक्षा -2025 का विज्ञापन माह अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था, जिसकी परीक्षा 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। माननीय उच्च न्यायालय, इंदौर पीठ द्वारा उक्त परीक्षा से सम्बंधित याचिका क्रमांक 3874/2026, वैभव देवलसे एवं अन्य वि. म. प्र. शासन एवं अन्य में दिनांक 30/01/2026 को निम्नानुसार अंतरिम आदेश पारित किया गया-
"In view of the above, as an interim measure, it is directed that the conduct of examination for the post of Assistant Engineer in the Municipal Corporation, Indore shall remain stayed till the next date of hearing."
हाई कोर्ट के आदेश का पालन
माननीय उच्च न्यायालय, इंदौर पीठ के उक्त आदेश के परिपालन में समूह-2 उप समूह-3 भर्ती परीक्षा के केवल नगर पालिक निगम, इंदौर के असिस्टेंट इंजीनियर पद अर्थात पोस्ट कोड क्रमांक 84, 85 एवं 86 हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित (Stay) किया जाता है। नगर पालिक निगम, इंदौर के असिस्टेंट इंजीनियर पद (पोस्ट कोड क्रमांक 84, 85 एवं 86) को छोड़कर शेष पदों हेतु परीक्षा यथावत आयोजित की जा रही है।

.webp)