मुख्यमंत्री को लाडली बहनों की दुआओं ने बचा लिया, हेलीकॉप्टर टपकने वाला था, डॉ मोहन यादव बाल बाल बचे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 16 फरवरी 2026
: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद, कुछ ऐसा ही डर मध्य प्रदेश के लोगों के दिलों में देखा गया जब मुख्यमंत्री के लड़खड़ाते हुए हेलीकॉप्टर का वीडियो पब्लिक के सामने आया। खंडवा सहित राजनीति और राजधानी से जुड़े लोग तब तक चिंता में रहे जब तक कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो गई। बाद में सब ने कहा कि लाडली बहनों की दुआओं ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बचा लिया। हालांकि खंडवा कलेक्टर का कहना है कि यह तो सामान्य बात है। 

घटना का विवरण 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना पहुंचे थे। यहां वे राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही हेलीकॉप्टर ने भोपाल के लिए उड़ान भरने की कोशिश की, वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर झुकने लगा। हेलीकॉप्टर कुछ पल के लिए हवा में रुक-सा गया और बाईं ओर डगमगाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और आम लोग घबरा गए। एक समय तो ऐसा है जब लगने लगा था कि हेलीकॉप्टर नीचे गिरने वाला है, लेकिन तभी सब कुछ सामान्य हुआ और हेलीकॉप्टर आगे बढ़ गया। 

एसपी बोले- ऐसा होना सामान्य, कोई चूक नहीं

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने कहा- तकनीकी रूप से कुछ भी ऐसा नहीं था कि उड़ान में कोई दिक्कत आई हो। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि यह सामान्य बात है। टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर अलग दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था। वह हवा में उठकर निर्धारित दिशा में जाने के लिए घूमने लगा। इसी बीच ज्यादा धूल उड़ने लगी। धूल और ज्यादा न उड़े, इसलिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की रफ्तार धीमी कर दी। फिर कुछ सेकेंड में ही हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्टेट किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर भोपाल के लिए रवाना हो गया। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!