भोपाल समाचार, 07 फरवरी 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित श्री रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट को मिलावटी और दूषित भोजन दिया जा रहा है। इस बात की लगातार शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कॉलेज मेस के सैंपल कलेक्ट किए और कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी किया। इसके अलावा केंद्र सरकार के निर्देश पर भोपाल में कई प्रतिष्ठानों के सैंपल कलेक्ट किए गए।
भोपाल में मिलावटी दूध के विरुद्ध अभियान
भोपाल जिला प्रशासन के PRO विजय/अरुण शर्मा द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी में बताया है कि, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देशानुसार आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, जिला भोपाल व्दारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खादय पदार्थ, दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने लिये गये। खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर नमूना लेने की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पुरा छिंदवाड़ा, पोस्ट मुगलिया छाप तहसील हुजुर स्थित धनगर दूध डेयरी से भैंस का दूध, चलित दूग्ध वाहन क्र. एम.पी.04 जेडएल 8565 से गाय का दूध एंव श्री कान्हा डेयरी से मिश्रित दूध के नमूने लिये गये।
इसके अतिरिक्त विगत दिनों में शिकायत के आधार पर श्री राम कृष्ण मेडिकल कॉलेज मेस से दाल-चावल, चाय-लीला रोहित नगर से आईस टी, शाही पिण्ड से पनीर एवं मिक्स वेज, शिखा होटल एंड रेस्टोरेंट से पनीर, मावा बाटी, पनीर की ग्रेवी, तुअर दाल, मसाले, चावल, बूंदी के नमूने संग्रहित कर नियमानुसार जॉच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है एवं मौके पर निरीक्षण करने पर कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स,भोपाल भेजा गया है, जहाँ दूध एवं दूग्ध पदार्थों में स्टार्च,आयोडीन टेस्ट, माइक्रोबियल जांच, फैट और मॉइस्चर कंटेंट की जांच तथा उनकी मात्रा का आंकलन किया जाएगा।

.webp)