BHOPAL में बैरागढ़ का महक ब्यूटी पार्लर, महिलाओं का जुआघर निकला, पुलिस की छापा मार करवाई

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 फरवरी 2026
: ब्यूटी पार्लर में महिलाओं के मनोरंजन के लिए टेलीविजन और फ्री वाई-फाई इत्यादि कई साधन और गैजेट्स होते हैं परंतु बैरागढ़ का एक ब्यूटी पार्लर, महिलाओं का "जुआ का अड्डा" निकला। पुलिस ने छापा मार के यहां से 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

भावना, निशा, कविता, कनक, खुशबू, रितु, मुस्कान, शोभा और महक जुआ खेलते गिरफ्तार

थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर अशोक को गौतम ने बताया कि उनको पब्लिक से कंफर्म इनफार्मेशन मिली थी। महक ब्यूटी पार्लर के अंदर ताश के पत्तों से जुआ खेला जाता है। आज जब पुलिस को पता चला कि बड़ा खेल हो रहा है और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद है, तब पुलिस ने दविश दी। ब्यूटी पार्लर के अंदर 9 महिलाएं जुआ खेलते हुए मिली। उनके पास से ताश के पत्ते, और लगभग ₹15000 नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार की गई महिलाओं के नाम भावना, निशा, कविता, कनक, खुशबू, रितु, मुस्कान, शोभा, महक इत्यादि है। 

11वीं कक्षा की छात्रा से रेप और ब्लैकमेल 

कोहेफिजा इलाके में एक युवक (ओसाफ अली) ने कार में 11वीं की छात्रा से रेप किया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और एक लाख रुपये मांगे। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मोबाइल भी जप्त किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!