SAGAR में अल्ताफ ने 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा का 4 महीने तक रेप किया, गर्भवती हुई तो पता चला

Updesh Awasthee
सागर, 2 फरवरी 2026: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संरक्षण से 2019 के चुनाव में सीएम कैंडिडेट के दावेदार श्री फूल सिंह बरैया कहते हैं कि, मासूम आदिवासी लड़कियों का रेप सामान्य वर्ग के लोग करते हैं क्योंकि उनके धार्मिक ग्रंथो में ऐसा लिखा हुआ है। इधर सागर जिले में अल्ताफ नाम का एक लड़का चार महीने तक 12 साल की आदिवासी छात्रा के साथ संबंध बनाता रहा। खुलासा तो तब हुआ जब गर्भवती हो गई। इस क्रूरता पर श्री दिग्विजय सिंह एवं श्री फूल सिंह बरैया का कोई बयान नहीं आया है। 

घटना का विवरण 

लड़की विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है और सागर जिले के सरकारी ट्रैवल हॉस्टल में रहकर कक्षा 8 की पढ़ाई कर रही है। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर द्वारा चेकअप किया गया। तब पता चला की लड़की गर्भवती है। पीड़िता ने कहा- अल्ताफ (उम्र 35 वर्ष) नाम का युवक हॉस्टल में सब्जी देने आता था। सितंबर 2025 में वह जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया। दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिलता, वह दुष्कर्म करता रहा। 

कांग्रेस पार्टी के नेता जाति देखकर मुद्दा उठाते हैं
कांग्रेस पार्टी के विधायक फूल सिंह बरैया का बयान अभी भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उपलब्ध है। इस मामले में यदि आरोपी युवक सामान्य वर्ग से होता तो अब तक हंगामा कर दिया होता लेकिन अल्ताफ और उसका समाज कांग्रेस पार्टी का वोट बैंक है। लड़की के माता-पिता गरीब और गंजबासोदा विधानसभा के रहने वाले हैं जहां पर आदिवासी वोट निर्णायक स्थिति में नहीं है। इन सब बिंदुओं के चलते पीड़ित परिवार को पॉलिटिकल संरक्षण नहीं मिल रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!