BHOPAL में 11वीं की छात्रा का रेप किया, वीडियो बनाया, ब्लैकमेल किया और नमाज पढ़वाई

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 फरवरी 2026
: भोपाल में एक बार फिर वही मामला सामने आया है लेकिन इस बार कॉलेज की छात्रा नहीं बल्कि स्कूल की छात्रा को शिकार बनाया गया। पहले दोस्ती करके आकर्षित किया, विश्वास जीता, फिर मिलने बुलाकर रेप किया और वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल किया और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। आज जब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो वकीलों के सब्र का बांध टूट गया। कैंपस में उसकी जमकर पिटाई की गई। 

इस केस में भी सहेली के माध्यम से दोस्ती की

भोपाल के लोगों के लिए कहानी बिल्कुल नहीं नहीं है। इस तरह के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। अंतर केवल इतना है कि आज से पहले रख पीड़ित लड़कियां कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं थी। इस बार कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा को शिकार बनाया गया। यहां बताना जरूरी है कि पिछली बार एक प्रतिशत प्राइवेट कॉलेज की लड़कियों को टारगेट किया था। इस बार एक प्रतिष्ठित स्कूल को टारगेट किया गया है। कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी का नाम ओसाफ अली खान है। उसने एक अन्य लड़की के माध्यम से शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा के साथ दोस्ती की। फिर उसकी मनपसंद बातें करके उसे अपनी तरफ आकर्षित किया। फिर मिलने बुलाया और रेप किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उसने कई फोटो वीडियो भी बना लिए। 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नमाज पढ़वाई और 1 लाख रुपए भी मांगे

इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हुआ। फोटो वीडियो वायरल नहीं करने के बदले में ₹100000 की डिमांड की गई। जाल में फंस चुकी लड़की ने किसी तरह ₹40000 देकर पीछे छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। कई बार बुलाया। इस दौरान नमाज पढ़ने और कई प्रकार की दुआएं पढ़ने के लिए मजबूर किया गया लड़की ने ओसाफ अली खान को ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से कॉल करने लगा। और लड़की के दोस्तों को वीडियो दिखा दिया। अंत में मामला परिवार तक पहुंचा और फिर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया। 

कोर्ट में आते ही वकीलों ने धुनाई कर डाली

आज जब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो वकीलों का सब्र टूट गया। वकीलों ने मिलकर उसकी धुनाई कर डाली। हालांकि पुलिस उसको सुरक्षित निकाल ले जाने में सफल हो गई। इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। 

रेप से लेकर धर्मांतरण तक हर टास्क के बदले इंसेंटिव मिलता है 

पिछले कुछ मामलों में पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि, सभ्य लेकिन निर्धन परिवार के लड़कों को इस प्रकार के काम में लगाया जाता है। अच्छे कपड़े पहनने, मोबाइल खरीदने यहां तक की बाइक खरीदने के लिए भी उनको एडवांस दिया जाता है। जब वह लड़की से दोस्ती होने का सबूत देते हैं तो लड़की को गिफ्ट देने के लिए पैसा दिया जाता है। अंतरंग पलों के फोटो वीडियो बनाने का टास्क मिलता है। जब यह टास्क पूरा हो जाता है तो अच्छा खासा इंसेंटिव मिलता है। लड़की को बुर्का पहनाने और नमाज पढ़वाने के बदले भी इंसेंटिव मिलता है। यदि लड़की धर्म बदलने के लिए और निकाह करने के लिए तैयार हो जाए तो बड़ा इनाम मिलता है। 

पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस मामले का आरोपी ओसाफ अली खान, उसी समूह का हिस्सा है या नहीं, लेकिन जिस प्रकार की घटना हुई है, वह पुरानी घटनाओं से काफी कुछ मैच करती है। पुराने मामलों में और इसमें केवल दो अंतर है। 
पहला - लड़की कॉलेज नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ने वाली है। 
दूसरा - लड़की से भी पैसे की डिमांड की गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!