VIRAL VIDEO, सिंधिया के सिपाही ने यह क्या कह डाला, कमलनाथ के सामने 19 बता दिया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 फरवरी 2026
: कभी-कभी कट्टर समर्थक भी अपने नेता की धुलाई कर देते। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोधियों की जुबान काटने का ऐलान करने वाले चंदेरी के विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने सोमवार को उनकी अपनी मौजूदगी में ऐसा बयान दे दिया जो कांग्रेस नेता कमलनाथ की टीम द्वारा न केवल वायरल किया जा रहा है बल्कि संभाल कर रख लिया गया है, ताकि वक्त पर उपयोग किया जा सके। 

चंदेरी विधायक जगन्नाथ रघुवंशी ने सिंधिया और कमलनाथ के बारे में क्या कहा

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार दिनांक 2 फरवरी 2026 को सिंध नदी पर ₹27.84 करोड़ की लागत से निर्मित पुल के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अशोकनगर में उपस्थित थे। चंदेरी के विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने एक ऐसा बयान दे दिया जो 2019 के विधानसभा चुनाव तक श्री सिंधिया का पीछा करेगा। यदि आप श्री जगन्नाथ रघुवंशी को नहीं जानते तो, यह इतने कट्टर सिंधिया समर्थक है कि 2025 में उन्होंने मीडिया के सामने बयान दिया था, "सिंधिया जी के खिलाफ कोई बोलेगा तो जुबान काट लेंगे" 

चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने भरे मंच से कहा कि 
"जिस प्रकार कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए छिंदवाड़ा से दिल्ली के लिए पातालकोट ट्रेन चलाई थी। आप भी अशोकनगर से दिल्ली के लिए ट्रेन चलवाएं।"


विधायक जगन्नाथ रघुवंशी के बयान का सिंधिया पर असर

विधायक जगन्नाथ रघुवंशी के इस बयान ने, इस बात को प्रमाणित कर दिया कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना में ज्यादा बेस्ट है। जबकि मध्य प्रदेश की पॉलिटिक्स में सिंधिया और कमलनाथ के बीच सीधा संघर्ष रहा है। सिंधिया समर्थक उनको हमेशा कमलनाथ से ज्यादा अच्छा नेता बताते रहे हैं। विधायक रघुवंशी के इस बयान से पूरी बात ही बदल जाती है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!