BHOPAL में MPPSC वालों ने UPSC वाले छात्र को किडनैप किया और ठुकाई पिटाई करके छोड़ दिया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 7 फरवरी 2026
: मेडिकल और सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य तौर पर काफी गंभीर व्यक्ति माना जाता है परंतु पिछले कुछ दिनों में मेडिकल और सिविल सेवा के अभ्यर्थियों द्वारा गुंडा मवाली टाइप लड़ाई झगड़े के मामले अक्सर सामने आने लगे हैं। कल एमपीपीएससी वालों ने यूपीएससी वाले को किडनैप किया और ठुकाई पिटाई करके छोड़ दिया। इससे पहले भी ऐसी ही लड़ाई हुई थी। 

लेटेस्ट घटना का विवरण 

एमपी नगर जोन-2 से गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक युवक का बीच रास्ते अपहरण कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने स्कॉर्पियो कार से अभिषेक पटेल को किडनैप किया। उसे गैमन मॉल के पास सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उसे वापस एमपी नगर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित अभिषेक एमपी नगर स्थित हॉस्टल में रहता है। उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गौतम, सूर्यायांश, प्रियांश पांडे, साहिल और आदित्य को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पता चला कि 4 फरवरी को भी दोनों पार्टियों के बीच में लड़ाई हुई थी। तब अभिषेक ने गौतम की कुटाई लगा दी थी। 5 फरवरी को गौतम ने जो किया वह हमला नहीं बदला था। 

30 जनवरी को भी ऐसी वारदात हुई

पिछले एक सप्ताह में अपहरण और मारपीट का यह दूसरा मामला है। 30 जनवरी को ऑनलाइन लूडो गेम के दौरान 1500 रुपए की उधारी मांगने पर चार युक्कों बैरागढ़ के अमन सोनी, हर्षवर्धन कॉलोनी के लक्की खान, पंचशील नगर के रोहित अहिरवार और मुत्रा वारिस ने दो दोस्तों, अभय चौहान और विक्की प्रजापति को कार से अगवा किया। उन्हें कोलार में ले जाकर डंडों से पीटा और बाद में छोड़ दिया। एक ने अभय चौहान के खाते से 11 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए। घटना के समय पीड़ित एमपी नगर में चाय दुकान पर ऑनलाइन लूडो खेल रहे थे। रोहित अहिरवार ने 1500 रुपए हार गए। पीड़ितों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

भले ही कितना भी मारें पीटें लेकिन वापस छोड़ जाते हैं

दोनों घटनाओं में छात्रों और झगड़े का कारण छोड़कर बाकी सब कुछ बिल्कुल एक जैसा है। गैंग बनाकर आए, भरे बाजार से किडनैप किया, जब तक मन नहीं भर गया तब तक मारा पीटा और फिर जहां से किडनैप किया था वहां पर वापस छोड़ दिया। इस पूरी कहानी में एक बात बिल्कुल अलग है। भोपाल में किडनैप करने के बाद छात्र एक दूसरे को भले ही कितना भी मारें-पीटें, लेकिन लावारिस छोड़कर नहीं आते। जहां से किडनैप किया है वहां पर वापस छोड़ कर जाते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!