भोपाल, 23 फरवरी 2026: लोग अपने पैसों की सुरक्षा के लिए उसे बैंक में रखते हैं लेकिन यदि बैंक की ब्रांच के अंदर ही गड़बड़ी हो जाए तो क्या करेंगे। आइसीआइसीआइ बैंक की एमपी नगर ब्रांच में ऐसा ही हो गया। एक महिला eKYC करवाने आई थी और उसके अकाउंट से 3 लाख रुपए गायब हो गए।
Bhopal Customer Loses ₹3 Lakh Allegedly After eKYC at ICICI Bank
यह मामला अयोध्या नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। महिला का नाम गीता अजीत है। वह ओल्ड मिनल रेजिडेंसी की रहने वाली है। eKYC अपडेट करवाने के लिए आइसीआइसीआइ बैंक की एमपी नगर ब्रांच में गई थी। यहां उसने मांगे गए डॉक्यूमेंट बैंक के कर्मचारियों को दिए और इसी दौरान उसके अकाउंट में से ₹300000 डेबिट हो गए। इस अपराध में बैंक के कर्मचारी शामिल है या फिर यह कोई इत्तेफाक था और अपराधी कहीं और बैठा हुआ है। इस बात की जांच पुलिस कर रही है।
इंद्रपुरी सी-सेक्टर में बाइक सवारों का आतंक, एयर फोर्स कर्मचारी की सरेआम लूट
भोपाल पिपलानी थाना क्षेत्र में एयरफोर्स कर्मचारी के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। घटना शनिवार रात करीब 10:15 बजे की है। एयरफोर्स कर्मचारी सीहोर में रहते हैं। वे भोपाल अपने दोस्त से मिलने आए थे। शनिवार रात वे वापस सीहोर जाने के लिए दोस्त के घर से निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए। उन्होंने उनका हैंडबैग छीन लिया। बैग में मोबाइल, एयरफोर्स का आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, और 15 हजार रुपए नकद थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अमन तिवारी (29) सीहोर के रहने वाले हैं। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। वे भोपाल अपने दोस्त से मिलने आए थे। पुलिस ने बताया कि घटना इंद्रपुरी सी-सेक्टर में बीमा अस्पताल के पास हुई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

.webp)