Another Stain on Indore s Reputation , राज्यपाल को गंदी बेडशीट, ठंडी चाय, सड़े आलू और कॉकरोच

Updesh Awasthee
इंदौर, 19 फरवरी 2026
: स्वच्छता में लगातार नंबर वन बने रहने के कारण शायद इंदौर में व्यवस्था संचालक आत्ममुग्घता का शिकार हो गए हैं और गंभीर गलतियां कर रहे हैं। आज इंदौर की प्रतिष्ठा पर एक और कलंक लग गया। मध्य प्रदेश के प्रथम नागरिक, राज्यपाल महोदय को रेसीडेंसी कोठी में गंदी बेडशीट दी गई, उनकी चाय ठंडी थी, रसोई में कॉकरोच और सड़े आलू थे। राज्यपाल खाना खाए बिना ही चले गए। 

राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने इंदौर आए थे। राज्यपाल भोजन किए बिना ही चले गए। उन्होंने इंदौर रेसीडेंसी कोठी की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। सुबह एडीसी नरेंद्र रावत और अधिकारी विपुल शाह ने रसोई का निरीक्षण किया। किचन में कॉकरोच और कीड़े पाए गए। बर्तन गंदे थे, सड़े आलू और छिलके पड़े थे। पैंट्री और फ्रिज की जांच में भी अव्यवस्था सामने आई। राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग और धब्बों वाली बेडशीट दी गई। साफ बेडशीट मांगने पर कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। 

रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी की जिम्मेदारी

अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को फटकार लगाई। आवश्यक बर्तन और सामग्री की सूची मांगी गई। दोपहर में नए कुकर और क्राकरी की व्यवस्था कराई गई। हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास है। कंपनी के संचालक अमनवीर अरोरा बताए गए हैं। हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें जुलाई 2023 से भुगतान नहीं मिला है। हाल ही में चार लाख रुपए जारी किए गए। 

अपर कलेक्टर रोशन राय ने कहा, खाने में कोई प्रॉब्लम नहीं थी

किचन इंचार्ज राकेश प्रताप ने माना कि बेडशीट पर दाग था, जिससे राज्यपाल नाराज हुए। हालांकि, अपर कलेक्टर रोशन राय ने भोजन में कीड़े मिलने की बात को गलत बताया। उनका कहना है कि संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की गई है और मामला खराब व्यवहार से जुड़ा है। (यदि अपर कलेक्टर की बात पर विश्वास कर लिया जाए तो, क्या राज्यपाल बिना वजह खाना छोड़ कर चले गए)। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!