BF के साथ चली गई पत्नी के वियोग में पति ने सुसाइड कर लिया, निशातपुरा भोपाल का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल, 19 फरवरी 2026
: निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी के चले जाने से इतना दुखी हो गया कि, उसने सुसाइड कर लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। काफी तनाव के बाद कुछ दिनों पहले वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में चली गई थी। युवक ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार बताया है। 

पति ने कहा बॉयफ्रेंड को छोड़ दो, पत्नी ने पति को छोड़ दिया

युवक का नाम पंकज अहिरवार था। प्राइवेट गैस एजेंसी में काम करता था। उसकी पत्नी का नाम संध्या बताया गया है और यह भी बताया गया है की संध्या का विकास पालकर नाम के एक युवक से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी पंकज को लग गई थी। दोनों के बीच में झगड़ा होने लगा था। पंकज चाहता था कि संध्या, विकास से बात करना बंद कर दे परंतु संध्या इसके लिए तैयार नहीं थी। कुछ दिनों पहले उसने गांधीनगर पुलिस थाने में अपने पति पंकज की शिकायत कर दी थी। पुलिस कार्रवाई के कारण पंकज अहिरवार मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गया था। 

पंकज ने अपने वीडियो में भी बताया कि पुलिस ने उसे कई बार थाने में बिठाकर रखा था। पुलिस की प्रताड़ना के कारण वह जान दे रहा है। पंकज ने वीडियो में यह भी बताया कि उसने पत्नी को वापस बुलाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन संध्या वापस आने को तैयार नहीं थी। उल्टा उसे जेल में बंद करवाने की धमकी देती थी। 

पंकज के छोटे भाई गगन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि संध्या भाभी कई घंटे तक विकास से बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद होता था। वहीं, निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा, "मृतक के वीडियो की जांच करवाई जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!