भोपाल की श्रवण कांता कॉलोनी में आवारा कुत्तों के लिए पड़ोसी महिलाओं को तलवार मार दी

Updesh Awasthee
Shravan Kanta Colony Bhopal News
भोपाल, 19 फरवरी 2026
: समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी, श्रवण कांता कॉलोनी में आवारा कुत्तों को पसंद करने वाले कुछ लोगों ने 2 महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने भोपाल नगर निगम में आवारा कुत्तों की शिकायत कर दी थी। 

प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ठाकुर ने पुलिस को बताया

कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ठाकुर ने वारदात के बाद आरोपी अशोक चौहान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि अशोक चौहान, श्रवण कांता कॉलोनी में ही रहता है। वह खुद को पेट लवर बताता है। कॉलोनी में अवारा कुत्तों को पालकर रखा है। यह कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे लग जाते हैं। बाइक से आने जाने वालों को दौड़ाते हैं। सड़क पर चलने वालों पर भौंकते हैं। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल रहता है। इसी वजह से नगर निगम की डॉग स्कॉड टीम को कॉल कर शिकायत की गई थी। 

अशोक ने वंदना और लक्ष्मी पर तलवार से हमला कर दिया

शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ठाकुर ने पुलिस से बताया कि आरोपी अशोक ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर कॉलोनी की महिलाओं से अभद्रता की। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी अशोक तलवार लेकर आया। उसके साथ एक व्यक्ति भी था। आरोपी अशोक और उसके साथियों ने कॉलोनी के रहवासियों को धमकाना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर अशोक ने तलवार से वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

वहीं मामले में अयोध्या नगर टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अशोक चौहान नामजद आरोपी है, जबकि अन्य साथियों के नाम उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होंगे। जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!