आपत्तिजनक टिप्पणी पर जिले में उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन जारी

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, नवीन निश्चल, 23 फरवरी 2026
: जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन कमलेश पचाया के नेतृत्व वाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आलीराजपुर, नगरसिंह वसुनिया के नेतृत्व वाली उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा ,पारसिंह बारिया के नेतृत्व वाली कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।

Alirajpur Block Congress Committee Burns Effigy of Kailash Vijayvargiya

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक लोकतांत्रिक मूल्यों और आदिवासी समाज के सम्मान के प्रति माफी नहीं मांगी जाती। कल से लेकर आज तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों में प्रदर्शन देखने को मिला, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों और बयानबाजी पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है। यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

आलीराजपुर में प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शारडा, राजेंद्र टवली विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं कठ्ठीवाड़ा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोह्यड़ा दादा, सरपंच नरिया किराड़, शान नकवी, राजू भाई वखला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उदयगढ़ ब्लॉक से सरपंच कुंवर सिंह खराड़ी (जांबू खेड़ा), ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजू देहदिया, पूर्व सरपंच कुंवर सिंह देहदिया, कलम सिंह अजनार, पूर्व सरपंच नाथू खराड़ी, किमान सिंह अजनार, करण सिंह मुवेल, धन सिंह मुवेल, विरम मुवेल, कानू भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान उदयगढ़ और कठ्ठीवाड़ा में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस द्वारा पुतले को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पुतला दहन रोका नहीं जा सका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है और जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती, आंदोलन और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में आंदोलन जारी है और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!