नेशनल साइंस डे 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, जो जानना जरूरी है

Updesh Awasthee

National Science Day 2026: Key Facts, Theme and Significance

आज के आर्टिकल में हम आपको नेशनल ओर इंटरनेशनल साइंस डे 2026 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। जिसमें Raman Effect और Uses of Raman Effect,National Science Day Wishes, Quotes भी शामिल है, जिन्हें आप अपने Whatsapp, Facebook Status पर भी लगा सकते हैं। अपने फ्रेंड्स रिलेटिव्स को मैसेज भी भेज सकते हैं और आप अपने स्कूल, कॉलेज या इंस्टिट्यूट के लिए एक अच्छी सी स्पीच तैयार कर सकते हैं। 

National Science Day 2026 की Theme है 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम है: "Women in Science: Catalysing Viksit Bharat" हिंदी में इसे अक्सर "विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत को गति देने वाली" या "विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत का उत्प्रेरक" के रूप में व्यक्त किया जाता है।यह थीम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Department of Science and Technology - DST) द्वारा घोषित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना है, तथा विकसित भारत (@ViksitBharat) के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना है।

National and International Science Day 

आज हम ऐसे भारतीय वैज्ञानिक एवं फिजिसिस्ट की बात कर रहे हैं जिन्होंने भौतिकी (Physics; फिजिक्स) के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके इस काम के लिए उन्हें 1930 में नोबेल प्राइज भी मिला क्योंकि उन्होंने रमन प्रभाव की खोज की थी। रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी 1928 को हुई थी। इसी कारण 28 फरवरी का दिन "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के रूप में मनाया जाता है परंतु क्या आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस (International Science Day) कब से मनाया जाता है तो इसका सही जवाब है "10 नवंबर 2002" से।

रमन प्रभाव क्या है- What is Raman Effect 

महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को तो सभी जानते हैं। एक बार चंद्रशेखर समुद्री यात्रा कर रहे थे उन्होंने देखा कि पानी का तो कोई रंग ही नहीं है परंतु फिर भी समुद्र का रंग नीला दिखाई दे रहा है और उनके सामने प्रश्न उपस्थित हुआ कि समुद्र का रंग नीला क्यों दिखाई देता है। उसके बाद उन्होंने प्रत्येक पारदर्शी यानी ट्रांसपेरेंट वस्तु पर ध्यान दिया कि आखिर उसमें  रंग कहां से आया और लगातार सात वर्षों तक वह इसी पर रिसर्च करते रहे। इसके बाद 28 फरवरी 1928 को उन्होंने रमन प्रभाव की खोज की। जब कोई एक रंग की प्रकाश किरण किसी ठोस या तरल माध्यम से होकर गुजरती है, तो बहुत कम तीव्रता की कुछ अन्य रंगों की प्रकाश किरण देखने को मिलती है। और खास बात यह है कि रमन प्रभाव को प्रमाणित करने के लिए उन्होंने उपयोग में आने वाला यंत्र "स्पेक्ट्रोस्कोप" खुद ही विकसित किया था। 

MOTIVATION FROM RAMAN EFFECT

"रमन प्रभाव को सिद्ध करने के लिए जिस यंत्र की जरूरत थी वह भी स्वयं सीवी रमन ने ही बनाया। यानी परेशानियां कितनी भी बड़ी क्यों ना हो अगर आप किसी काम को करना चाहते हैं तो आप कर ही लेंगे फिर चाहे 7 साल लगे या 17 या 70"।

रमन प्रभाव के उपयोग - Uses of Raman Effect

आज जो हम चारों तरफ रेलवे स्टेशन पर, एयरपोर्ट पर स्कैनर मशीन देखते हैं जिसके द्वारा सामान को हाथ लगाए बिना ही पता चल जाता है कि उसके अंदर क्या रखा हुआ है, ये रमन प्रभाव के कारण ही संभव हो सका। वर्तमान में फॉरेंसिक रिसर्च, रोग निदान, मेडिसिन, पेंट उद्योग आदि में रमन प्रभाव का उपयोग किया जाता है और उम्मीद है कि ब्लड टेस्ट के लिए भी रमन प्रभाव का उपयोग किया जाने लगेगा जिससे Blood का रमन स्पेक्ट्रम लेकर इसमें मौजूद ग्लूकोस,कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड आदि का पता लगाया जा सकेगा। 

3 Best Wishes Whatsapp ans Facebook Status 

Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

National Science Day 2026: 3 Best Wishes Whatsapp and Facebook Status 
1. Science is  everywhere, no matter if you believe or not.
Happy National Science Day to Everyone ! 

2. The science of today is the technology of tomorrow, build and be bold this National Science Day! 
3. Science is not only a discipline of reason but also one of the romance and passion Happy National Science Day! 

National Science Day 2026: Motivational Quetoes By Great Scientists 

Success can come to you by courageous devotion to the task laying in front of you."CV Raman"
You cannot teach a man anything, you can only help him discover it in himself .-"Galileo"
Dream ,Dream, Dream, Dreams transform into thoughts and thoughts result in action. -"APJ Abdul Kalam"

National Science Day 2026 : Messages

Science is a way of understanding nature but it is also a way of understanding ourselves.Happy Science Day Whatsapp message
Everything is theoretically impossible until it is done ,so let's do something extraordinary today! Happy National Science Day 2024
The occasion of National Science Day reminds of all the ways in which science has contributed to our life. 
Happy Science Day 2026
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!