भोपाल समाचार, 28 फरवरी 2026 : भोपाल से जबलपुर आने जाने के लिए मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे नंबर 45 पर रेलवे ओवरब्रिज टूट गया है। इसके कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया है। इसको ठीक होने में बहुत समय लगेगा और तब तक जबलपुर को भोपाल से डिस्कनेक्ट नहीं रख सकते। हैवी ट्रैफिक को भी पास करना पड़ेगा। इसलिए कुछ वैकल्पिक मार्ग का सुझाव प्रशासन की ओर से दिया गया है।
भोपाल से जबलपुर जाने के लिए शहपुरा से पाटन होते हुए
यदि आप भोपाल से जबलपुर की ओर जा रहे हैं तो नेशनल हाईवे नंबर 45 पर शहपुरा तक जाएं। इसके बाद नेशनल हाईवे को छोड़ दें और पाटन होते हुए जबलपुर में प्रवेश कर सकते हैं। यानी कि शहपुरा के बाद अपने गूगल मैप पर पाटन लगाएं अथवा यदि किसी से पूछ रहे हैं तो, पाटन जाने का रास्ता पूछें। पाटन से जबलपुर आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मार्ग में आपको 10 किलोमीटर एक्स्ट्रा राउंड लेना पड़ेगा।
जबलपुर से भोपाल आने के लिए
जबलपुर से भोपाल आने के लिए, भोपाल से नरसिंहपुर तक स्टेट हाईवे पर ड्राइव करें। नरसिंहपुर पहुंचने के बाद आपको नेशनल हाईवे नंबर 45 मिल जाएगा। यह सीधे आपको भोपाल ले जाता है। जबलपुर जिला प्रशासन ने भी कई वैकल्पिक रूट तैयार किए हैं और ट्रैफिक के प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लोगों को वैकल्पिक रूट से जाने की सलाह दी जा रही है।
किरशोद टोल नाके से किरशोद गांव होते हुए खामदेही
कार और बाइक जैसे छोटे वाहनों के लिए किरशोद टोल नाके से किरशोद गांव होते हुए खामदेही और फिर वापस शहपुरा जाने का रास्ता खोला गया है।
भारी वाहनों (बस और ट्रक) के लिए पाटन बायपास से पाटन होकर शहपुरा जाने या फिर भेड़ाघाट से पाटन होकर शहपुरा जाने की सलाह दी गई है।
Bhopal–Jabalpur Alternate Routes
कृपया इस न्यूज़ को अपने मोबाइल में Add to Collection कर लेंगे अथवा इसको स्वयं को व्हाट्सएप कर लें। क्योंकि यह प्रॉब्लम कम से कम 3 महीने रहेगी। यदि आपका कोई परिजन जबलपुर से भोपाल की तरफ आता है अथवा भोपाल से जबलपुर जा रहा है तो यह न्यूज़ शेयर करके आप उसकी मदद कर सकते हैं। उसको परेशान होने से बचा सकते हैं।

