मंत्री नागरसिंह चौहान व सांसद की मांगों को तत्काल स्वीकार कर सीएम ने मंच से की करोड़ों की घोषणाएं

Updesh Awasthee
नवीन सेन, आलीराजपुर
: जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सीएम मोहन यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में आजाद की 95 वी पुण्यतिथि पर आजाद कुटिया परिसर में आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पश्चात कृषि मंडी मैदान में आयोजित सभा समारोह में जनता को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने जिले की जनहित से जुड़ी अनेक मांगों के पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए मंच से ही तत्काल घोषणाएं कर दीं। 

आजाद नगर (भाभरा) में ऐतिहासिक घोषणाएं

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “आजाद लोक” निर्माण की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर तत्काल 5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
साथ ही रानी काजल माता मंदिर में “काजल माता लोक” निर्माण हेतु सर्वे कराकर धर्मस्व विभाग के माध्यम से निर्माण कराने की घोषणा भी की गई।

11 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने सोण्डवा, आलीराजपुर, कट्ठीवाड़ा और चन्द्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र की कुल 11 सड़कों के निर्माण की घोषणा की। इन मार्गों में पानमुहड़ी-रातड़ मार्ग, अम्बारी-मोरधी-चांदुपर मार्ग, चांदपुर बाजार से मांडाबयड़ा तक, कालीबैल-जामला-मेहणी मार्ग, बरझर मालपुर-भूरापानी मार्ग सहित विभिन्न फलियों को जोड़ने वाले सड़क निर्माण शामिल हैं।
इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

उदयगढ़ कार्यक्रम में सिंचाई और 9 सड़कों की स्वीकृति

उदयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के किसानों के हित में बड़ी मांग रखी गई। बताया गया कि नर्मदा नदी का पानी चन्द्रशेखर आजाद परियोजना फाटा में डही सिंचाई परियोजना से भरा जाएगा, लेकिन चन्द्रशेखर आजाद नगर, बोरी और उदयगढ़ के कई गांव अब भी वंचित हैं।
मुख्यमंत्री ने इन गांवों में सिंचाई परियोजना का सर्वे कराकर स्वीकृति देने का आश्वासन दिया, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
इसके अलावा उदयगढ़ क्षेत्र में 9 सड़कों—मिर्ची गली से खाड़ा फलिया, बावड़ीखुर्द से विभिन्न फलियों तक, थांदला मेन रोड से अरण्डी फलिया, पोहा मेन रोड से जामली सीमा, सुड़ी बड़ी सीमा से खेड़ा धपाड़ा रातमालिया सहित अन्य मार्गों—के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग

जिले के विकास को नई दिशा देने हेतु सांसद अनिता चौहान ने मुख्यमंत्री को आलीराजपुर में कृषि महाविद्यालय खोलने संबंधी मांगपत्र सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का विश्वास दिलाया।

विकास को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से जिले में अधोसंरचना, धार्मिक पर्यटन और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है। मंच से की गई त्वरित स्वीकृतियों से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।
आलीराजपुर जिले के लिए यह प्रवास विकास के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!