साल 2025 में भारत के संविधान को लेकर बड़ी बातें हुई है। इसलिए 26 जनवरी 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप अपने वीडियो, REEL अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सही जानकारी दे देंगे तो गणतंत्र दिवस के दिन उनका मजाक नहीं बनेगा। इसलिए हम आपको कुछ टॉपिक दे रहे हैं। 10 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं, ताकि आप इसमें से अपना आइडिया चुन सकें:-
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 26 जनवरी की तारीख को ही क्यों चुना
दिनांक 26 जनवरी 2050 को भारत देश का संविधान लागू हुआ लेकिन 26 जनवरी की तारीख इसके 20 साल पहले से ही महत्वपूर्ण है। 26 जनवरी तारीख के इंपॉर्टेंस के कारण ही 1950 में 26 जनवरी की तारीख को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चुना गया। दरअसल, दिनांक 26 जनवरी 1930 को पहली बार कांग्रेस पार्टी के सम्मेलन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।
ध्वजारोहण और ध्वज फहराने या झंडा वंदन में अंतर
Difference Between Flag Hoisting and Flag Unfurling समझने के लिए थोड़ा फ्लैशबैक में जाना होगा। अपना भारत देश 15 अगस्त 1947 को ही आजाद हो चुका था। इसलिए इस दिन ब्रिटिश झंडे को उतारकर भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया गया था और इसे फहराया गया था। झंडे को नीचे से ऊपर ले जाकर फहराने (Unfurling) की प्रक्रिया को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। जबकि स्वतंत्रता प्राप्ति के करीब ढाई साल बाद, भारत का संविधान, 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसलिए इस दिन पहले से ऊपर बंधे हुए झंडे को केवल फहराया गया था। जिससे झंडा वंदन या ध्वज वंदन (Flag Saluting) कहा जाता है।
प्रधानमंत्री, ध्वजारोहण कब करते हैं और राष्ट्रपति, झंडा वंदन कब करते हैं
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है। जो की देश के राजनीतिक प्रमुख, प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। जबकि गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर झंडा फहराया (Flag Unfurling) जाता है। जो की राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख, राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। इसी प्रकार राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा परेड की सलामी ली जाती है एवं भारतीय ध्वज की वंदना की जाती है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है।
Republic Day Special Quiz
Q1. 26 जनवरी 2026 को हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं?
उत्तर: 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां (77th) गणतंत्र दिवस मना रहा है। (पहला गणतंत्र दिवस 1950 में मनाया गया था)।
Q2. कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्ण स्वराज की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर: 31 दिसंबर 1929 को लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी, जिसे 26 जनवरी 1930 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया था।
Q3. 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाता है या झंडा वंदन?
उत्तर: 15 अगस्त को ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है।
Q4. 26 जनवरी को झंडा वंदन कौन करता है?
उत्तर: 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति (President) झंडा फहराते हैं।
Q5. ध्वजारोहण का क्या अर्थ होता है?
उत्तर: जब झंडे को नीचे से रस्सी खींचकर ऊपर ले जाया जाता है और फिर फहराया जाता है, तो उसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। यह स्वतंत्रता मिलने के प्रतीक के रूप में 15 अगस्त को किया जाता है।
Q6. 26 जनवरी को झंडा फहराने को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
उत्तर: इसे अंग्रेजी में Flag Unfurling कहते हैं।
Q7. 15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या अंतर है?
उत्तर: 15 अगस्त भारत की आजादी का दिन (स्वतंत्रता दिवस) है। इस दिन झंडा नीचे से ऊपर ले जाकर फहराया जाता है (Hoisting)।
26 जनवरी संविधान लागू होने का दिन (गणतंत्र दिवस) है। इस दिन झंडा ऊपर ही बंधा होता है और उसे खोलकर फहराया जाता है (Unfurling)।
Q8. ध्वजारोहण और झंडा फहराना या वंदन इन इंग्लिश?
उत्तर: ध्वजारोहण (15 अगस्त): Flag Hoisting
झंडा फहराना/वंदन (26 जनवरी): Flag Unfurling
Q9. 15 अगस्त को ध्वजारोहण कौन करता है?
उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister)।
Q10. 26 जनवरी भाषण के लिए 10 लाइन
आदरणीय मुख्य अतिथि, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं।
26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया।
हमारे संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
26 नवंबर 1949 को संविधान पूरी तरह तैयार हुआ, तब उस पर अंतिम रूप से 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे।
बहुत कम लोग जानते हैं कि संविधान का पहला कच्चा मसौदा (Initial Draft) संविधान सभा के कानूनी सलाहकार सर बेनेगल नरसिंह राव (B.N. Rau) द्वारा तैयार किया गया था। डॉ. अंबेडकर की अध्यक्षता वाली समिति ने इसी शुरुआती ड्राफ्ट पर चर्चा और संशोधन करके इसे अंतिम रूप दिया।
गणतंत्र दिवस की परेड हमारी सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक पेश करती है।
एक नागरिक के रूप में, हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश के नियमों और संविधान का सम्मान करें।
हमें भारत को एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
"जय हिन्द, जय भारत!"
.webp)